विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 8 नवंबर 2020: इन राशि वालों की किस्मत रहेगी सूर्य जैसी चमकती

Horoscope Today 8 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं, किसी तथ्य को लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपका तनावपूर्ण मन आपके रिश्तो पर भी अपना असर दिखाएगा, व अन्य परेशानियों की वजह से आपके दांपत्य जीवन के हालात के भी बिगड़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ भी आपके संबंध बिगड़ सकते हैं, अतः सावधानी बरतें और समझदारी से कार्य लें। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खर्च में कमी आएगी जिस वजह से आर्थिक हालात बेहतर बने रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। वहीं दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव भरे हालात बने रहेंगे, आपके मन में एक दूसरे के प्रति विरोधाभास बढ़ जाएगा। आप एक-दूसरे के तथ्यों को समझने का प्रयास नहीं करेंगे जो आप के मध्य के संबंध को और भी अधिक बिगाड़ देगा।

मकर राशि

आज आप स्वयं को मानसिक रूप से काफी प्रसन्नचित और चिंता मुक्त महसूस करेंगे। आपकी पुराने समस्याओं का हल निकल आएगा। स्वयं को काफी खुश व बिना बोझ का महसूस करेंगे। आवश्यक तथ्यों पर आप खर्च करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे, लेकिन वहीं दूसरी ओर व्यर्थ के खर्च पर आपका नियंत्रण भी स्थापित हो जाएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आपके रिश्ते बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातको का दिन काफी दिन बढ़िया ही रहेगा। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप कारोबार में बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति करेंगे। आज आपके उच्च अधिकारी व अन्य जन भी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं। आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

कुंभ राशि

आज आपके आसपास का माहौल काफी सकारात्मक व आपके अनुकूल बना रहने वाला है। आप स्वयं को काफी प्रसन्नचित्त महसूस करेंगे। आपका मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके कारोबार व अन्य कार्यक्षेत्र आदि से जुड़े कार्य में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज आपको सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसी अन्य के रिश्ते व कार्यों में अपना हस्तक्षेप ना करें, यह आपके लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकता है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे है जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। पिता के साथ आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे जिससे आपके रिश्ते और भी अधिक प्रगाढ़ हो जाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज सभी कार्य आपके मन मुताबित संपन्न होंगे। आपको आपके मन की करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके रिश्ते भी सभी से बेहतर बनेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज आपके जीवन में कुछ रोमांटिक लम्हे भी आ सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में स्थिति काफी हद तक तनावपूर्ण भी रह सकती है। संतान की ओर से किए गए प्रयास आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। घर परिवार का माहौल ठीक-ठाक बना रहेगा। कारोबार में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए पूर्व से ही सजग रहें और सावधानी बरतें। अपने कार्यों को पूरे मन से पूर्ण करने का प्रयास करें।