विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 6 नवंबर 2020: देवी माँ रहेंगी इन राशि वालों पर मेहरबान

Horoscope Today 6 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 6 नवंबर 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 6 नवंबर 2020 का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से संपन्न रहने वाला है। आप घर परिवार के प्रति प्रेम व सहानुभूति की भावना रखेंगे, पारिवारिक जनों के प्रति प्रेम भावना दर्शाएंगे जिससे परिवार की एकता में प्रगाढ़ता आएगी। माता की ओर से आज सुख व संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आप अपना अधिक समय घर परिवार के तथ्यों में ही व्यतीत करेंगे। वहीं कारोबारियों को आज अपने कार्यक्षेत्र को लेकर कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आप इस यात्रा के लिए स्वयं को मानसिक तौर पर तैयार महसूस नहीं करेंगे, पर बावजूद इसके आपको इन जिम्मेदारियों को पूर्ण करना होगा। आज शाम आपको आपके मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है, आप अपने मित्रों के साथ बैठकर काफी देर तक वार्तालाप करेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज दिल खुश रहेगा। आपको सेहत को लेकर अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, आज स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है। आज स्वयं को मेहनती बनाए रखें, आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।

वृषभ राशि

आपका आज का दिन अत्यंत ही शुभकारी रहने वाला है। आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा भी आपके लिए लाभकारी साबित होगी जिससे मन भी खुश रहेगा। हालांकि आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा जिस वजह से शाम ढलते-ढलते कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात आप स्वयं को काफी थका हुआ महसूस करने लगेंगे, थकावट आपके स्वास्थ्य की स्थिति को भी प्रभावित कर सकती हैं। आज पारिवारिक जनों का आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा, उनकी ओर से आपके प्रति प्रेम व स्नेह दर्शाया जा सकता है। इन सबका सहयोग आपके मन को खुश कर देगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातको का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपका दिन काफी तनावग्रस्त बीतने वाला है, आज एक-दूसरे को लेकर मन में थोड़ा तनाव बना रहेगा। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके रिश्ते किसी न किसी प्रकार से प्रभावित हो सकते हैं। आज आपके पिताजी की सेहत बिगड़ सकती हैं, अतः उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें।

मिथुन राशि

आर्थिक मसलों को लेकर मिथुन राशि के जातकों आज का दिन अत्यंत ही लाभकारी रहने वाला है। आज आप स्वयं को काफी खुश व प्रसन्न महसूस करेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है जो आपकी मानसिक प्रसन्नता का वास्तविक राज होगा। आज आपके भाग्य के सितारे भी बुलंद रहेंगे जिस वजह से अपने कार्यों के भी सुगमता पूर्वक बन जाने के आसार हैं। आज आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, उनकी वजह से समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। विरोधियों के मन को शांत करने हेतु आपको अपना धन भी व्यय करना पड़ सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का भी आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। जबकि दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिये दिन लाभदायक साबित हो सकता है, आप अपने रिश्ते को सुधारने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। इसके लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने, खाने या खरीदारी के लिए भी जा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज काफी तनावग्रस्त व चिंताग्रस्त रहेंगे। आज का दिन आपका आपके लिए कुछ विशेष अनुकूल नहीं रहेगा। हालांकि कार्य में आपको सफलता की प्राप्ति अवश्य ही हो जाएगी, किंतु इस सफलता की प्राप्ति हेतु आपको खूब पापड़ बेलना पड़ेगा, अर्थात अत्यधिक मेहनत के बाद ही आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आज स्वयं को प्रयत्नशील बनाए रखें और मेहनत करते रहे। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होने वाला है, आप के मध्य के हालात बेहतर होंगे और आपके रिश्ते और भी अधिक प्रगाढ़ हो जाएंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ नए तथ्यों का भान हो सकता है। कारोबार में आज आपका पूरा मन लगेगा, आप कारोबार को लेकर प्रयत्नशील नजर आएंगे। संतान के प्रति आज आपके मन में विचार मंथन की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का दिन सामान्य ही बना रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...