विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 6 नवंबर 2020: देवी माँ रहेंगी इन राशि वालों पर मेहरबान

Horoscope Today 6 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

आज आपका मन तनावग्रस्त रह सकता है। आप स्वयं को काफी चिंताग्रस्त महसूस करेंगे जिससे आपके सेहत की स्थिति भी बिगड़ सकती है। आपके मानसिक तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त बदल रहे मौसम भी आप को प्रभावित करेंगे। आप स्वयं को मानसिक रूप से तनावग्रस्त महसूस करने के साथ-साथ शारीरिक रूप से सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसे मौसमी प्रभाव का भी शिकार महसूस करेंगे। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है किंतु यह यात्रा आपके लिए अत्यंत लाभकारी भी रहेगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशहाल बना रहेगा, आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ कुछ प्रेम भरे लम्हे व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन ठीक नहीं रहेगा, आपके मध्य तनाव बना रहेगा। मन निराश और हताश रहेगा। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर दिन लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप स्वयं को खुशहाल महसूस करेंगे। आपकी परिस्थितियों के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि किसी बात को लेकर घर परिवार का वातावरण बिगड़ सकता है, पारिवारिक तथ्य आपको चिंतित करेगा। आपके समक्ष कुछ ऐसी परिस्थितियां भी आएंगी जिनसे आपको सामना करने में कठिनाई महसूस हो सकती है। किंतु आज आप अपनी मानसिक प्रसन्नता व आत्मविश्वास के बलबूते पर हर परिस्थितियों का मुकाबला कर सफलता भी हासिल करेंगे। विरोधियों को लेकर आज आपको अधिक सतर्कता और चतुराई के साथ पेश आने की आवश्यकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्यतया बीतने वाला है, आपके रिश्ते जिस प्रकार से प्रेम पूर्वक आगे बढ़ रहे थे, उसी प्रकार से बेहतर बने रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज एक के बाद दूसरे, दूसरे की बाद कोई तीसरा कार्य आपके सामने लगा ही रहेगा। अपने कार्यों के मध्य से स्वयं को बाहर ही नहीं निकाल पाएंगे। आप काफी मन लगाकर अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे। सभी कार्यों के प्रति आप काफी एकाग्र व समर्पित रहेंगे जिस वजह से आपके सभी कार्यों के पूर्व सफल हो जाने के लिए आसार हैं। आज आपको पारिवारिक जनों की ओर से सुख समृद्धि व खुशहाली की प्राप्ति होगी, घर परिवार के जनों का पूरा पूरा सहयोग आपके साथ बना रहेगा जो आपके मन को हर्षित करेगा। माता-पिता की ओर से स्नेह, आशीर्वाद व संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपके कार्य बन जाएंगे। आज आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है, किसी के भी समक्ष अपनी बातों को रखने में शब्दों की परख रखें। आज के दिन यात्राओं की संभावना बन रही है किंतु यात्रा को टाल देना ही बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज भाग्य का पूरा पूरा सहयोग प्राप्त होगा, आप अपने भाग्य के बदौलत पर सभी कार्यों को सफल कर पाने में सक्षम रहेंगे। हालांकि आप अपनी ओर से भी मेहनत में कमी नहीं रखेंगे। किंतु भाग्य के सहयोग को भी नकारा नहीं जा सकता। आज आप के मान सम्मान में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, घर परिवार में भी खुशहाली बनी रहेगी। सभी जन आपसी प्रेम व सौहार्द से कार्य लेंगे जिससे घर परिवार के वातावरण में शुद्धता, पवित्रता व खुशहाली बरकरार रहेगी। आज आप सुख सुविधाओं को अधिक महत्व देंगे और उनका उपभोग भी करेंगे। यदि आप अपने प्रेम जीवन की नई शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य उतार-चढ़ाव से युक्त स्थिति बनी रहेगी, बावजूद इसके भी आपके मध्य प्रेम बरकरार रहेगा। कुछ विरोधियों की वजह से आज आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...