विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 6 दिसंबर 2020: वृषभ के अलावा इन 4 राशि वालों का दिन रहेगा फायदेमंद

Horoscope Today 6 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपको अपने सभी कार्यो सतर्कता के साथ करने होंगे। आज अपनी खुशी को बरकरार रखने के लिए सावधान एवं सचेत रहे। किसी भी अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़ें। अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखने का पूर्ण प्रयत्न्न करें एवं वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी बात को लेकर आपका मन अशांत रह सकता है। आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सम्पति से जुड़ी समस्या से विचलित न हों।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन शुभफलदायी है। आपके आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के मुताबिक मनचाहा लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के लिये नई खुशियां लायेगा। धन लाभ होने के योग हैं। प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार से संबंधित यात्रा हो सकती है जो सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। योजनानुसार सभी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के सदस्यों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी कारणवश थोड़ा मानसिक तनाव बना रह सकता है। आज आपको भविष्य की चिंता सताएगी। वहीं धन प्राप्ति के लिए आज विशेष योग हैं। मान सम्मान में भी वृद्धि का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। नकारात्मकता से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

आज समस्याओं के सुलझने का दिन है। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा साथ ही कार्य करने के लिए उत्साह भी बना रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुभारम्भ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन बहुत फलदायी है। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। मनोरंजन कार्य पर अधिक व्यय हो सकता है। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...