विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 6 दिसंबर 2020: वृषभ के अलावा इन 4 राशि वालों का दिन रहेगा फायदेमंद

Horoscope Today 6 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 6 दिसंबर 2020, दिन रविवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 6 दिसंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आर्थिक बोझ बढेगा। कोई नया वाहन या कारोबार सम्बंधित मशीन आदि की खरीद पर धन खर्च हो सकता है। आज दूसरों के झंझटों में न पड़ें। घर में किसी समारोह आदि का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक कार्यक्रम में भागदौड़ अधिक होगी जो थकान और व्यस्तता का कारण बनेंगी। जीवनसाथी को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है,  उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कुछ और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। कार्यक्षेत्र में भी अनेकों समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। बदलाव के संकेत भी नजर आएंगे। पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

वृषभ राशि

आज आपको अपने जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, साथ ही पुराने गिले-शिकवे भी दूर होंगे। आज आप कहीं निवेश कर सकते हैं जिसमे लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नयी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवा सफल होंगे। आर्थिक लाभ तथा नये आवास में गृहप्रवेश की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके कार्य की सर्वत्र प्रशंसा होगी। नए अवसर आपके जीवन में अमूलभूत परिवर्तन लाएंगे। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नति दायक है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी साथ ही आत्मविश्वास एवं मनोबल बढ़ेगा। आज आपको हर प्रकार के लाभ होने के योग हैं। अचानक कोई शुभ संदेश या रूका हुआ धन इत्यादि भी प्राप्त हो सकता है। बुद्धि का प्रयोग कर विवेक से कार्य करें, सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में दिन बेहतर है। निवेश करने से आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि

आपके ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन देखने को मिलेगा जिससे पुराने अटके हुए काम बनेंगे। आज परिस्थितयां आपका साथ देंगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। कलाकार एवं रचनात्मक कार्यो को करने वाले लोगों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। घर पर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। व्यापारिक तौर पर दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...