विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 6 दिसंबर 2020: वृषभ के अलावा इन 4 राशि वालों का दिन रहेगा फायदेमंद

Horoscope Today 6 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आज का दिन आपकी कई परेशानियों का कारण बन सकता है। इसकी वजह से आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। किसी से अनबन होने की भी सम्भावना बन सकती है। आज पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आपको सोच-समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज बहुमुखी लाभ प्राप्ति का योग है। आज सूर्यदेव की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी, इसलिए दिन मंगलमय एवं आनंददायक बीतेगा। विशेष लाभ होने के योग हैं। आर्थिक निवेश में भी लाभ के पूर्ण आसार है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। आमदनी में भी वृद्धि के योग हैं। किसी अचल संपत्ति के क्रय पर विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कुम्भ राशि

आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहने के बावजूद भी मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आज किसी तरह के आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे है। किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। पुराने रुके हुए काम आज पूरा करने का प्रयास करेंगे। कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

मीन राशि

भाग्य आज आपके पूर्णतः पक्ष में है। आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है। कारोबार में उन्नति के योग हैं। आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण घर में बना रहेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी योजना तैयार कर सकते हैं। नए वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी पर खर्च कर सकते हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा। मित्र भी साथ देंगे।