विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 5 दिसंबर 2020: इन 6 राशि वालों पर बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

Horoscope Today 5 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपके स्वास्थ्य के हालात बहुत बेहतर नहीं रहेंगे, मौसमी प्रभाव आप पर अपना असर दिखा सकता है। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी छोटी-मोटी समस्याएं होंगी। समस्याएं छोटी है किंतु इसको नजरअंदाज करने की बजाय गंभीरता से लें ताकि आगे चल कर समस्याएं विस्तृत ना हो जाए और अपना अधिक से अधिक ध्यान रखें। आज आपके कई कार्य के पूर्ण होने में अधिक समय लग सकता है। आपके कार्य विलंब से पूर्ण होंगे जिसका आपके ऊपर मानसिक तनाव व दबाव भी बना रहेगा। आपके विरोधी आज काफी प्रबल नजर आएंगे, ऐसे में आपको अपने विरोधियों से बचकर रहने की आवश्यकता है। स्वयं को आप मानसिक तौर पर थोड़ा अशांत महसूस करेंगे। हालांकि आपकी आमदनी के हालात ठीक-ठाक बने रहेंगे जिस वजह से आप स्वयं को थोड़ा सुकून महसूस कर सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने अपने मन की बातें साझा करने का अवसर प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आज आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास फलित होंगे। आपकी मेहनत का आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा जिससे आपका मन भी खुश रहेगा। आपके आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको आपके सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सहकर्मियों के लिए भी हालात बेहतर ही रहने वाले हैं जिसमें आपका भी योगदान रहेगा। आज आपको अपने कारोबार में कार्य करने में खूब मन लगेगा, आप मस्ती से कार्य करते चले जाएंगे और बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति करेंगे। घर परिवार के जनों में से सभी जन आपके प्रति प्रेम की भावना प्रदर्शित करेंगे। घर के बड़ों की ओर से आपको विशेष प्रेम व स्नेह की प्राप्ति हो सकती हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका मन काफी खुश रहेगा। आपके प्रियजन आपको खुश रखने हेतु कुछ विशेष प्रयास करेंगे जिससे आपका दिल प्रसन्नता से खिल उठेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन सुख-शांति व प्रेम से भरा रहने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज आप भागदौड़ भरी जिंदगी व्यतीत करेंगे। आपका काफी समय बेवजह के कार्यों में भी लग सकता है। जिस वजह से आप स्वयं को काफी व्यस्त महसूस करने लगेंगे, आपका दिन कब कैसे कट जाएगा आपको खुद भी बोध नहीं हो पाएगा। आज आप थोड़े परेशान व विचलित नजर आ सकते हैं, आपके ऊपर मानसिक तनाव व दबाव बना रहेगा। वहीं पारिवारिक जनों की ओर से आपको सुख शांति व खुशहाली की प्राप्ति होगी। घर परिवार का वातावरण आपके मन को संतुष्टि प्रदान करेगा। आज के दिन यात्रा करना आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अतः हो सके तो यात्राओं से बचने का प्रयत्न करें। घर परिवार के किसी छोटे व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कोई समस्या आ सकती हैं। आज आपके मित्रों के मध्य कहासुनी भी हो सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज अपने बर्ताव में शालीनता व सभ्यता लाने की आवश्यकता है, अपने प्रिय जन से अपने व्यवहार को बेहतर बनाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणामों वाला बना रहेगा। आज आप फिजूल के तथ्यों पर अपना काफी समय लगा सकते हैं। कई प्रकार के बेकार के विचार भी आपके मन में मंडरा रहे होंगे जिस वजह से आप अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। ऐसे विचारों पर नियंत्रण स्थापित करें ताकि आप अपने जीवन में बेहतरीन कर पाए। आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है जो आपकी मन को थोड़ा चिंतित कर सकता है। किंतु अधिक तनावग्रस्त व चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, आमदनी की हालात ठीक-ठाक से रहेंगे जिस वजह से बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं आज आप स्वयं को काफी शारीरिक तौर पर थोड़ा कमजोर और सुस्त महसूस कर सकते हैं, आपका मन भी थोड़ा उखड़ा-उखड़ा रहेगा। आपको अपने घर परिवार के बड़े-बुजुर्गों के प्रति सम्मानजनक दृष्टि बनाए रखने की आवश्यकता है। अपनी वाणी व व्यवहार विचार में भी शालीनता व सभ्यता बनाए रखें। कारोबार के हालात कुछ ठीक नहीं रहेगे, परिस्थितियां उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगी। यदि आप स्थानांतरण हेतु प्रयासरत है तो संभवत आज इसमें आपको सफलता मिल जाए। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य आपसी प्रेम बरकरार रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक को अपने पारिवारिक कार्यों में खूब सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आप अपने घर परिवार हेतु कुछ बेहतरीन कर पाएंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...