विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 5 दिसंबर 2020: इन 6 राशि वालों पर बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

Horoscope Today 5 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव युक्त रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार विचार में शालीनता सभ्यता बनाए रखें, साथ ही अपनी वाणी पर नियंत्रण स्थापित करें। धार्मिक क्रियाकलापों में अपना मन लगाने का प्रयत्न करें ताकि आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन हो। आज के दिन निवेश करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आर्थिक मसलों को लेकर फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाएं और निवेश आज निवेश न ही करें तो बेहतर है। कारोबार के मामले में आज आपको कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से पूर्ण रहने वाला है। आज आपके जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे और आपकी इच्छाओं की पूर्ति हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके प्रियजन आपके मन को प्रफुल्लित करने हेतु आपके मनपसंद का कोई सुंदर उपहार ला सकते हैं जिसे देखकर आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन सफलता प्रदायक साबित होने वाला है किंतु कारोबार के हालात को बेहतर बनाने हेतु एवं सफलता की प्राप्ति करने हेतु आज आपको खूब परिश्रम करना पड़ेगा, तभी आप अपने मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। आज आप अपनी मेहनत के बलबूते पर ही कुछ हासिल कर पाएंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रह जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम व आपसी समझ बरकरार रहेगी। आप अपने आप ही समझ के आधार पर पारिवारिक वातावरण को भी सुखद एवं शांतिपूर्ण बनाने का अपनी ओर से प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा ही रहने वाला है। आज आप किसी तथ्य को लेकर थोड़ा जनक स्थिति में रहेंगे। आप अपने कार्यों के चयन को लेकर असमंजस की स्थिति में नजर आएंगे। यदि आप परेशान हो रहे हैं तो किसी वरिष्ठ विशेषज्ञ आदि से साझा करें, उनसे होने वाला संवाद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम सा बना रहेगा। आज आप अपनी कार्यकुशलता व बौद्धिकता के बलबूते पर कई मसलों में लाभ की प्राप्ति कर सकते हैं। आपका दिन काफी बेहतरीन व लाभप्रद साबित होने वाला है। आज आप अपने कई कार्यों को भी पूर्ण कर लेंगे। आपको भाग्य का भी पूरा साथ प्राप्त होगा जिसकी बदौलत भी आपके कई कार्यो के बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि आप अपनी ओर से भी काफी मेहनत करेंगे जिसके आपको सुखद व सफलता प्रदान परिणाम प्राप्त होंगे। आपका मन काफी खुश रहेगा। आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके मध्य किसी तथ्य को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको आज अधिक सजग रहने की आवश्यकता है, आपकी सेहत के हालात कुछ ठीक नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आपकी दीर्घकालिक समय हेतु बड़ी समस्या ला सकता है, साथ ही आज अपने खानपान पर भी ध्यान दें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आपका दिन भागदौड़ जैसी स्थितियों में गुजरेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम बना रहेगा। आज आपको आपके प्रियजन की ओर से कोई सुखद व शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन और भी अधिक प्रसन्नता से उठेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आज आपके जीवनसाथी कुछ चिड़चिड़े रह सकते हैं। कारोबार में आज आपको अपनी ओर से खूब मेहनत करनी होगी, तभी आप अपने कारोबार के हालात को बेहतर कर पाएंगे। आज आपके घर परिवार के वातावरण के भी बेहतर बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक वातावरण आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा। आज आप को कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती हैं। आज आप किसी विशेष क्षेत्र में अपना हाथ आजमा सकते हैं जो आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा।