विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 3 दिसंबर 2020: 6 राशि वालों के लिए लाया है ये दिन शुभ परिणाम

Horoscope Today 3 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 3 दिसंबर 2020, दिन बृहस्पतिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 3 दिसंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम प्रदर्शित करने वाला है। आज के दिन की गई यात्रा आपके लिए सफलता प्रदायक साबित होगी। यात्रा में आपका मन भी लगा रहेगा। आप स्वयं को खुश महसूस करेंगे। इस यात्रा के दौरान आपके अंदर विशिष्ट ऊर्जा का संचार होगा, जोश व उत्साह से भरे हुए नजर आएंगे। घर परिवार के किसी छोटे-मोटे कार्य को लेकर आज आपकी अधिक आवश्यकता पड़ सकती है, घर के छोटे सदस्य भी आप से मदद मांग सकते हैं। आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, आपको उनके स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बेहतरीन लाभ प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपका थोड़ा व्यस्त पूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा कम मन लगेगा, कार्यक्षेत्र को लेकर आज आप थोड़े उखड़े से रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतर रहने वाला है। आपका आज का दिन काफी महत्वकारी साबित होने वाला है। आज आप काफी कार्यों का संपादन करेंगे। घर परिवार के जनों की सभी आवश्यकताओं को भी पूर्ण करते चले जाएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि किसी तथ्य को लेकर थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। आपको अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी सेहत के हालात प्रभावित हो जाएंगे। आप स्वयं को थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है। किसी तथ्य को लेकर बहसबाजी भी हो सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल सा बना रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम व खुशहाली बरकरार रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि जातकों का आज का दिन किसी कारण से काफी व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। आप स्वयं को मानसिक तौर पर थोड़ा दुविधाजनक स्थिति में महसूस करेंगे। आपके मन मे किसी तथ्य को लेकर असमंजस बरकरार रह सकता है। आप किसी प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णय को ले पाने में भी स्वयं को असमर्थ महसूस करेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, सेहत के हालात कुछ ठीक नहीं रहेंगे जो आपके लिए कष्टकारी साबित होंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा-पूरा रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशियों से संपन्न रहेगा, आपके संबंध में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। आपके प्रियजन आज किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कारोबार को लेकर आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप लाभ की प्राप्ति कर पाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा। आपको अपने आर्थिक पक्ष को लेकर अधिक विचार मंथन कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आपके खर्च में अचानक काफी बढ़ोतरी हो सकती है जिस पर आप को नियंत्रण स्थापित करने की जरूरत है अन्यथा आपके आर्थिक हालात काबू में नहीं रहेंगे जो आपके लिए शीघ्र ही कोई नया संकट उत्पन्न कर देगा। आपको अपने विरोधियों से भी बच कर रहने की आवश्यकता है, आपके विरोधी काफी सक्रिय रहेंगे। आपके शत्रु आपके मान-सम्मान पर प्रहार कर सकते हैं, अतः चतुराई से बौद्धिकता से कार्य लें। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है, आपके लिए कोई नई मुसीबत उत्पन्न हो सकती है। कोशिश करें कि इन दिनों मिलने-जुलने जैसे तथ्यों को कुछ दिन नजरअंदाज कर दिया जाए। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा-पूरा रहने वाला है। आपके रिश्ते में प्रेम बरकरार रहेगा, आज आपको जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...