विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 3 दिसंबर 2020: 6 राशि वालों के लिए लाया है ये दिन शुभ परिणाम

Horoscope Today 3 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी, आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आपका दिन खुशियों से पूर्ण बीतने वाला  है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, संतान की वजह से आपके घर परिवार का वातावरण खुशियों से भर जाएगा, आपका मन भी प्रफुल्लित रहेगा। आप स्वयं भी संतान की ओर से काफी संतुष्ट नजर आएंगे और उनके प्रति प्रेम की भावना प्रदर्शित करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से सम्पूर्ण रहने वाला है। आज आपको आपके प्रियजन का किसी विशेष कार्य हेतु सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपकी सेहत के हालात ही बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप भिन्न-भिन्न तरह के कार्यों को संपादित करेंगे और यह आपके मन को खुशी व संतुष्टि प्रदान करेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम बना रहेगा। कारोबार को लेकर आपका दिन थोड़ा समस्याओं से भरा पूरा रहेगा, आज आपसे कोई बहुत बड़ी गड़बड़ हो सकती है। अतः आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने सभी कार्यों को ठीक तरीके से पूर्ण करें। घर परिवार का वातावरण आपसे समय की मांग करेगा, आपको अपने पारिवारिक जनों को अधिक समय देने की आवश्यकता है। घर परिवार में कुछ मसलों को लेकर थोड़ी तनातनी भी बनी रहेगी, ऐसे में आपको अपनी ओर से आगे आकर परिस्थितियों को संभालने की जरूरत है। घर के बड़े-बुजुर्गों के हालात भी ठीक नहीं रहेंगे जो आपके लिए मानसिक तनाव का कारण बनेंगे। आज आपको मन को शांत रखकर सही तरीके से सभी मसलों को संभालने की जरूरत है, तभी आप परिस्थितियों को सामान्य कर पाएंगे। आज के दिन यात्रा करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, अतः यात्राओं को टालने का प्रयत्न करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक साबित होने वाला है। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा हेतु आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। विशेष तौर पर धार्मिक क्रियाकलापों में सम्मिलित होने से आप स्वयं को काफी ऊर्जावान, पवित्र व सकारात्मक महसूस करने लगेंगे। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा जो आपको आत्मिक तौर पर प्रसन्न व मानसिक तौर पर शांत रखेगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, आज आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य किसी तथ्य को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। कारोबार को लेकर आज दिन आपके अनुकूल रहेंगे। घर-परिवार के साथ आपके संबंध बने रहेंगे। पारिवारिक जनों में से किसी की ओर से आपको विशेष सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके समक्ष अनेक अनेक प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति आ सकती हैं, कई प्रकार के तथ्य को लेकर हालात ऐसे उत्पन्न हो जाएंगे कि आपको काफी चिंतित व परेशान कर के रख देंगे। वहीं घर परिवार का वातावरण आपका खुशियों से भरा-पूरा रहने वाला है। पारिवारिक वातावरण आपके मन को भी खुश कर देगा, इससे आप अपने तनाव को कुछ पल के लिए भूल जाएंगे और पारिवारिक जनों के साथ अपना समय व्यतीत कर मन बहला आएंगे। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आज आपको ससुराल पक्ष के जनों की ओर से सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर ठीक-ठाक सा बीतने वाला है। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर दिन लाभकारी साबित होगा। आज आपकी किसी बड़ी योजना के अटक जाने के आसार हैं। आर्थिक मसलों को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रखे। निवेश करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कारोबार में आपको खूब मेहनत करनी होगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...