विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 24 नवंबर 2020: इन राशियों का रहेगा दिन मंगलमय

Horoscope Today 24 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी और आप अपनी ओर से मेहनत से बचने का प्रयत्न भी कर सकते हैं। आप स्वयं को काफी थका हुआ महसूस करेगें, मानसिक रूप से थोड़े तनावग्रस्त भी रहेंगे। आपके ऊपर चिंताओं का बोझ रहेगा।  दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से संपन्न रहने वाला है, आपके रिश्ते में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप स्वयं को काफी खुशहाल व सौभाग्यशाली महसूस करेंगे। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों की खरीदारी से संबंधित वार्तालाप आपके घर परिवार में आज हो सकती है। शिक्षा से जुड़े जातको का दिन बेहतरीन रहेगा। आज संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा जातक के जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा, किसी से बहसबाजी हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आप सफलता की प्राप्ति करेंगे, आज आप अपने कार्य क्षेत्र को उन्नति के नई बुलंदियों तक ले जाएंगे। कुछ नए डील आदि भी होने के आसार नजर आ रहे हैं जो आपके लिए अत्यंत लाभप्रद साबित होंगे। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशहाल कर देने वाला है, आपके जीवनसाथी आपको अपनी ओर से हर प्रकार से मदद पहुंचाने का प्रयास करेंगे, साथ ही वे आपको खुश रखने हेतु तत्पर रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आप स्वयं भी अपने कार्य को लेकर संतुष्ट नहीं रहेंगे। घर परिवार का वातावरण सुखद पवित्र व शांतिपूर्ण रहेगा। घर परिवार के जन धार्मिक आचरण करेंगे। परिवार में कोई किसी प्रकार के शुभ कार्य समारोह पूजा-पाठ आदि संपन्न हो सकते हैं। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है जिस वजह से समस्याएं थोड़ी बढ़ सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विचित्र सा रहेगा। आज आप स्वयं को काफी दुविधाजनक स्थिति में महसूस करेंगे। आप काफी भ्रमित रहेंगे, आपके ऊपर मानसिक तनाव व दबाव भी बना रहेगा। पारिवारिक परिस्थितियां आपको विचार-विमर्श करने पर विवश कर सकती हैं। घर में किसी बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य की स्थिति प्रभावित हो सकती है, उनकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। बदलते मौसम का असर सर्दी, जुकाम, बुखार आदि ला सकता है, अतः आप स्वयं का भी ख्याल रखें। घर परिवार में किसी पारिवारिक जनों से नोक झोंक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज धार्मिक कार्यों पर आपको मन केंद्रित करने की आवश्यकता है। कारोबार में आपको बढ़िया परिणाम प्राप्त होगा। आज आप अपने अटके हुए कार्यों को भी पूर्ण कर लेंगे जिससे अनेकों परेशानियों के बाद भी आपके मन में संतुष्टि की भावना रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आपको अपने बर्ताव में शालीनता लाने की आवश्यकता है, आपका उखड़ा-उखड़ा सा बर्ताव आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आज आप बेवजह के झगड़े मोल ले सकते हैं, आपके व्यवहार व विचार में भी नकारात्मकता दिखेगी जो आपके पारिवारिक जीवन पर भी अपना असर छोड़ सकती है। इससे आपके घर परिवार के वातावरण में भी आपकी ओर से नकारात्मकता फैल जाएगी। हालांकि बावजूद इसके पारिवारिक जनों के प्रति प्रेम व दृष्टि ही रखेंगे। पारिवारिक माहौल को सफल बनाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। कारोबार हेतु आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, कार्यक्षेत्र के लिए आपके द्वारा जो भी प्रयास किए जाएंगे, उन सभी के सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आज आपके प्रियजन आपको कोई तोहफा आदि प्रदान कर सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आपके जीवनसाथी आपको खुश रखने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। जीवनसाथी आपको कोई सुंदर मन पसंद उपहार भी प्रदान कर सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...