विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 24 नवंबर 2020: इन राशियों का रहेगा दिन मंगलमय

Horoscope Today 24 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 24 नवंबर 2020, दिन मंगलवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 24 नवंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, आप आज स्वयं को शारीरिक तौर पर कमजोर महसूस करेंगे। आज आपके धन भी काफी व्यय हो सकते हैं। मानसिक तौर पर भी आपके ऊपर दबाव बना रहेगा, स्वयं को आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आपके प्रियजन आपके कार्य में हाथ बटाएंगे और आपकी परेशानियों को हल्का करने का प्रयत्न करेंगे। कारोबार में आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास रंग लाएंगे और आपको आपकी मेहनत का पूरा पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों के ऊपर आज कोई झूठा आरोप या किसी के द्वारा किसी प्रकार की मुसीबत में फंसाया जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में आप आज बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगे। आज आपके भाग्य के सितारे भी बुलंद है जिस वजह से आपके कार्य आपके मुताबिक होते चले जाएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगें। आपके स्वास्थ्य की स्थिति में भी सुधार आएगा। इसके अतिरिक्त आप काफी धन लाभ अर्जित कर सकते हैं। आज आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं, आपको आपकी मेहनत का लाभ प्राप्त होगा। आज आपको अपनी ओर से कठिन परिश्रम करनी पड़ सकती है। कारोबार में आज आपको सभी कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन थोड़ा बहुत परेशानियों से भरा हो सकता है, हालांकि घर परिवार का वातावरण बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपके प्रियजन कोई क्रिएटिव कार्य कर सकते हैं जिससे आपका ध्यान उनकी ओर आकर्षित होगा। आप उनकी खूब तारीफ भी करेंगे और आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा हेतु दिन बढ़िया है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगें, आपका पूरा-पूरा ध्यान अपने कार्य क्षेत्र की ओर बना रहेगा। आप अपने कारोबार और कार्यस्थल पर भी बेहतरीन प्रदर्शन देंगे, आपके कार्यों के प्रस्तुतीकरण में भी आकर्षण रहेगा। घर परिवार मैं खुशहाली का वातावरण बना रहेगा और सुख-शांति बरकरार रहेगी। घर परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग के स्वास्थ्य की स्थिति प्रभावित हो सकती हैं, अतः आपको उनके स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आज थोड़े वाद-विवाद हो सकते हैं, ऐसे में आपको धैर्य धरकर समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपके जीवनसाथी समझदारी दर्शाएंगे। आज किसी भी निर्णय को लेते समय हर पहलू को ध्यान में रखेंगे और बौद्धिकता का परिचय देंगे। आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके रिश्ते में प्रेम और भरोसा बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे, भाग्य की बदौलत आपके कई कार्य बन जाएंगे। आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके मन को खुशियां प्रदान करेगी। आज किसी तीर्थ स्थल पर भी जाने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं कारोबार में आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। यदि आप साझेदारी में अपने कारोबार को कर रहे हैं, तो आज आपको समझदारी से कार्य लेने की आवश्यकता है, चतुराई से अपने कार्य को निकाले। आज आपके पार्टनर आपसे विवाद करने हेतु कोई मौका ढूंढ रहे हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके रिश्ते में थोड़ी कड़वाहट बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की स्थिति भी आज बिगड़ सकती है। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी ओर से काफी क्रियाशील रहने की आवश्यकता है। आज विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहे हैं। सेहत की स्थिति बेहतर होगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक के जीवन में शाम ढलते-ढलते कुछ बेहतर हालात भी उत्पन्न हो सकते हैं। घर परिवार को लेकर आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। नौकरी-पेशा करने वाले जातक आज अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा पूरा ध्यान देंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...