विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 23 नवंबर 2020: इन 5 राशि वालों पर रहेंगे शिव शंकर दयावान

Horoscope Today 23 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जनों का मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपके मन में प्रेम व बर्ताव व शालीनता बना रहेगा, आप दूसरों के साथ बेहतर व्यवहार रखेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप ऐसे क्रियाकलापों से स्वयं को खुश महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आपको आपके जीवन साथी के साथ कुछ बेहतरीन रोमांटिक लम्हे व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप दूसरों के प्रति सम्मानजनक दृश्य आएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन के साथ कुछ बेहतरीन वार्तालाप करेंगे, आज आपको आपके प्रियजन की ओर से किसी कार्य को लेकर कोई सलाह भी प्राप्त हो सकती है। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। वहीं पारिवारिक वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, परिस्थितियां आपके अनुकूल और प्रतिकूल दोनों ही होती रहेंगी। ऐसे में आपको अपनी समझ में बौद्धिकता का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। कारोबार में आज आपको परिश्रम के बाद ही मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। आज अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके खर्च में कमी आएगी जिस वजह से आप स्वयं को मानसिक रूप से प्रसनचित्त महसूस करेंगे। आज आपके मानसिक पुराने तनाव भी समाप्त हो जाएंगे, मन में कोई दबाव भी नहीं रहेगा। आज आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास रंग लाएंगे। आपकी कम मेहनत के बाद भी आपको बेहतरीन सफलता की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जनों की ओर से शाम ढलते-ढलते किसी तत्व को लेकर दबाव आ सकता है जो आपको दुविधा में डाल देगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा, आज आपके मन में अपने जीवन साथी के प्रति प्रेम व आकर्षण की भावनाएं जागृत होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कुछ समस्याओं को झेलना पड़ सकता है और कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किंतु इन सभी के बारे में अधिक विचार मंथन करने की आवश्यकता नहीं है। स्वयं को आप बस खुश रखने का प्रयास करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से पूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपने प्रियजन की ओर से विशेष प्रेम व विशेष अनुभूति प्राप्त हो सकती है, आपके प्रियजन आपके लिए आज कुछ खास कर सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले लोगों को आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। आज आप कला आदि के क्षेत्र में अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाएंगे। धर्म क्रियाकलापों की ओर भी आपका मन काफी आकर्षित होगा। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे है। कारोबार में दोपहर के बाद परिस्थितियां काफी बेहतरीन हो जाएंगी। आज आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है जिससे आपको अधिक व्यतीत होने की आवश्यकता नहीं है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको आपके परिवारजनों की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है जिससे मन खुशी से गदगद हो उठेगा। आप स्वयं को आंशिक तौर पर प्रसन्न महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आप के कारोबार के हालात के बेहतर होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति मे भी सुधार आएगा, आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं के लगभग समाप्त हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन निर्णायक रहेगा। आज आपको अपने प्रियजन को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। घर परिवार में किसी कोई छोटी-मोटी समस्या आ सकती हैं। आज का दिन वाहन आदि की खरीदारी हेतु अत्यंत ही शुभकारी है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...