विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 23 नवंबर 2020: इन 5 राशि वालों पर रहेंगे शिव शंकर दयावान

Horoscope Today 23 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 23 नवंबर 2020, दिन सोमवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 23 नवंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आपके सभी कार्य आपके अनुसार होते चले जाएंगे। आप कार्य में बेहतरीन सफलता की प्राप्ति करेंगे और सफलता के शीर्ष तक पहुंचेंगे। आपका दिन लाभकारी रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आज आपको अपने प्रियजन के साथ कुछ रोमांटिक लम्हें व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार के मामले में भी आपके दिन अनुकूल ही है। पर आपको अपनी ओर से खूब मेहनत करनी होगी, मेहनत के बाद ही आप बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगें। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका खूब मन लगेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जनों की ओर से भी आपको लाभ व खुशहाली प्राप्त होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता प्रदायक है। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद है, भाग्य की बदौलत आप कई कार्य में सफलता की प्राप्ति कर लेंगे। आज आपके कई अटके कार्यों के भी बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं। कारोबार में आपका खूब मन लगेगा, आपके व्यवहार में कुशलता व सकारात्मकता देखने को मिलेगी। लोग आपके व्यवहार और बर्ताव की ओर आकर्षित होंगे। आज आपके विदेश से जुड़े कुछ कार्यों के सफल हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, किंतु आज आपके जीवनसाथी किसी तत्व को लेकर आपसे क्रोधित हो सकते हैं जिसके लिए आपको उन्हें खूब मनाना होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा, आज आपको अपने प्रियजन से मुलाकात करने तक का अवसर प्राप्त नहीं होगा जिस वजह से मन थोड़ा दुखी रह सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके कोई अटके हुए कार्य बन जाएंगे जिसकी आपके चेहरे पर खुशहाली स्पष्ट दिखेगी। आज आपके जीवनसाथी धार्मिक क्रियाकलापों की ओर काफी सक्रिय रहेंगे, उनका धार्मिक पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यों में आज खूब मन लगेगा। आज आपको अपने विरोधियों को लेकर अधिक चिंतित व तनावग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है, आपके विरोधी आपको क्षति पहुंचाने का प्रयत्न तो करेंगे किंतु वे सफल नहीं हो पाएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आज आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर परिवार का वातावरण थोड़ा बहुत समस्याओं से भरा रहेगा। हालांकि आज आपको आपकी मेहनत का बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानियों से भरारहेगा। आप अपनी बहुत मेहनत के बलबूते पर चुनौतियों का सामना कर पाएंगे, अतः अपनी बौद्धिकता का उचित इस्तेमाल करें और परेशानियों से घबराने की बजाय उनसे जूझने हेतु रणनीतियों का निर्धारण करें। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावग्रस्त रहेगा, पर बावजूद इसके जीवनसाथी आपको अपनी ओर से प्रसन्न रखने का प्रयत्न करेंगे। कारोबार में परिणाम आपको आपके अनुकूल प्राप्त होगा लाभ होने के आसार हैं। वहीं कानूनी मसलों में कानून के विरुद्ध जाकर कोई भी अनर्गल कार्य ना करें। कारोबार में आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज के दिन किसी को भी धन उधार में ना दे, यह आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है, साथ ही आपको अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...