विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

22 जनवरी 2021 राशिफल, इन 4 राशियों की किस्मत के सितारें रहेंगे बुलंद

Horoscope Today 22 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 22 जनवरी 2021, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 22 जनवरी 2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज आपके अटके हुए कार्य बन जाएंगे जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। आप स्वयं को काफी प्रफुल्लित व आत्मिक तौर पर संतुष्ट महसूस करेंगे।

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे, आप खुशी-खुशी पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यक्रम में अपना समय व्यतीत करेंगे और दूसरों को उपदेश भी देंगे। हालांकि आपके विरोधी आपके विरुद्ध अपनी गतिविधियां तीव्र कर सकते हैं, उन्हें आपकी खुशी व आपकी तरक्की बर्दाश्त नहीं होगी। पर आपको अधिक परेशान व चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, वे अनेकों प्रयत्न के बावजूद भी आप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, फिर भी आप थोड़ा संभल कर रहे।

प्रेम सम्बंधित मसलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं। गृहस्थ वातावरण बहुत बेहतर रहेगा, आज पारिवारिक सदस्यों की मदद से आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर दिन आपका अत्यंत ही बेहतरीन है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आज आपके समक्ष कई चुनौतीपूर्ण स्थिति आएँगी, आपको कई प्रकार की परेशानियों व समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज आपको अपनी बौद्धिकता व चतुराई का प्रयोग करने की आवश्यकता है। आप अपनी बौद्धिकता व अपनी समझ के बलबूते पर चुनौतियों से आसानी से निपट सकते है। प्रयास रखें कि स्वयं को हताश होने की बजाय स्वयं को सक्रिय व क्रियात्मक बनाए रखें।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके समक्ष तनावपूर्ण परिस्थितियां बनी रहेगी। सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक तनाव पूर्ण रहेगा, आज आप अपनी ओर से जीवनसाथी को प्रसन्न करने का खूब प्रयत्न करेंगे। दिन भर तो आपके प्रयत्न निरर्थक ही लगेंगे, किंतु संभवत शाम ढलने के पश्चात आपको आपकी मेहनत रंग लाती हुई नजर आ सकती है।

कार्यक्षेत्र में आपका दिन अनुकूल व बेहतरीन रहेगा। कानूनी मसलों को लेकर सोच-समझ कर आगे बढ़े। आज अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें अन्यथा आपके समक्ष यह एक नई चुनौती के रूप में उभर सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका मन प्रसन्नता से खिला रहेगा। आपके मन में प्रेम की भावना बनी रहेगी। आप सभी के साथ सकारात्मक व बेहतरीन रवैया अपनाएंगे। लोग आपकी प्रशंसा करते नहीं थक पाएंगे। आपका मन भी काफी खुश रहेगा।

विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है, आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय गुजारने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहने वाला है, आज अपने प्रियजन से कुछ बेहतरीन वार्तालाप करेंगे। आप अपने प्रियजन को किसी कार्य विशेष आदि को लेकर सलाह भी दे सकते हैं जो उनके लिए लाभकारी साबित होगा।

अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर दिनांक आपको लाभान्वित करेगा। घर परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपको अपने पारिवारिक परिस्थितियों की अनुकूलता हेतु अपना समय ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके द्वारा किए गए प्रयत्न रंग लाएंगे। आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण व्यतीत हो सकता है। इस मध्य अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आज आपके आर्थिक हालात के सुदृढ़ व बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके खर्च में एक तरफ कमी आएगी, तो वहीं दूसरी तरफ आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी जिससे आपकी पुराने आर्थिक समस्याओं का समाधान निकल आएगा।

आज आप स्वयं को मानसिक तनाव व परेशानियों से हल्का महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके मध्य किसी ना किसी तथ्य को लेकर समस्या बरकरार रहेगी। घर परिवार की ओर से आपके ऊपर तनाव व दबाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से पूर्ण रहेगा। आपके मध्य प्रेम बरकरार रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी पर अपना खूब प्रेम दर्शाएंगे। संतान की ओर से मन थोड़ा उखड़ा उखड़ा से रहेगा, उनकी ओर से कोई बड़ी समस्या आ सकती हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...