विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

22 जनवरी 2021 राशिफल, इन 4 राशियों की किस्मत के सितारें रहेंगे बुलंद

Horoscope Today 22 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जीवन यापन कर रहे जातकों का दिन सामान्य तौर पर काफी अच्छा गुजरने वाला है। आज आपको संतान की ओर से कोई बेहतरीन व सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके मन में खुशहाली व प्रेम में बरकरार रहेगा।

विद्यार्थियों का आज कलात्मक क्षेत्र की ओर रुझान बढ़ेगा। आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आप कुछ नया व रचनात्मक करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों की ओर आज आपका अधिक आकर्षण बना रहेगा।

आज आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपका समय अनुकूल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको दोपहर के बाद मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति होने लगेगी। वहीं घरेलु वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, पारिवारिक जनों के मध्य तनातनी बनी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा। घर परिवार की ओर से आज आपको कोई बेहतरीन सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जनो की ओर से प्राप्त समाचार आपके मन को काफी प्रफुल्लित कर देगा और आपके दिन को खुशहाल बनाने का कार्य करेगा।

कार्य क्षेत्र में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके परिश्रम के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। सेहत के दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहेगा। आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। सभी कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएंगे।

आज आपको अपने जीवन से जुड़े किसी ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय को लेना पड़ेगा जो आपके मान सम्मान को बढ़ाने का कार्य करेगा। आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। घर परिवार के जनों में से छोटी सदस्यों की ओर से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप वाहन आदि की खरीदारी हेतु विचार कर सकते हैं।

तुला राशि
 
तुला राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूलित फलदाई रहेगा। आज आपकी यात्रा के योग बन रहे है। आज आपको मित्रों की ओर से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों की ओर से आज आपके निजी जीवन में खुशहाली आएगी।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को भी मित्रों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके मध्य की गलतफहमियां दूर हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपके रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। घर-परिवार का वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा।

आप कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान केंद्रित करने का प्रयत्न करें। कारोबार में आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी, आप लाभ में रहेंगे। आपको अपने खर्च पर भी नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है अन्यथा आपके लाभ भी व्यर्थ ही रह जाएंगे, लाभ का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।

सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा है, आप स्वयं को तरोताजा व स्वस्थ दुरुस्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई आदि से जुड़े कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन बढ़िया रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के व्यक्तित्व में आज विचित्र प्रकार का आकर्षण बना रहेगा। आप अपने व्यवहार, विचार, हाव-भाव आदि द्वारा लोगों को अपना मुरीद बना लेंगे। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और मानेंगे।

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन अनुकूल सा बना रहेगा, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपने दिन को बेहतर बनाने हेतु खूब मेहनत भी करेंगे। सेहत के दृष्टिकोण से दिन अच्छा नहीं है, अतः अपना अधिक से ध्यान रखें। मौसमी प्रभाव पर अपना असर दिखा सकता है। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसे तथ्यों से हावी रहेंगे, अतः ख्याल रखें।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, पर गृहस्थ वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जनों के सहयोग से आप अपने जीवन में उन्नति कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने विचारों को स्पष्ट रखेंगे और अपने लक्ष्य की ओर से उनको केंद्रित रखेंगे जिस वजह से आपका दिन सफलता प्रदायक साबित होगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...