विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

18 जनवरी 2021 राशिफल, इन जातकों की सेहत सकती है आज बिगड़

Horoscope Today 18 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 18 जनवरी 2021, दिन रविवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 18 जनवरी 2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी दिन काफी बेहतर होगा। आपकी पुराने स्वास्थ्य समस्याओं के समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप स्वयं को आज तंदुरुस्त व आनंदित महसूस करेंगे। आज आपकी किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, ये यात्राएं आपके लिए काफी सफलता प्रदायक और लाभकारी साबित हो सकती हैं। आज आप तीर्थस्थल की यात्रा हेतु भी मन बना सकते हैं, यह आपके मन को शांति प्रदान करेगा। घर के वरिष्ठ बुजुर्गों की सेहत की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में कुछ जातकों के स्थानांतरण भी हो सकते हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। विवाहित जीवन बिता रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है, आपके मध्य प्रेम बरकरार रहेगा। वहीं घर परिवार के जनों के प्रति आपके मन में प्रेम की भावनाए उभरेंगी। आप स्वयं को घर परिवार से काफी जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। पारिवारिक जन भी आपके प्रति स्नेह एवं प्रेम की भावना दर्शाएंगे और आपका हौसला बढ़ाएंगे।

ये भी देखें: मेष वार्षिक राशिफल 2021

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम प्रदर्शित करने वाला साबित होगा। आज आपको अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक तनावपूर्ण साबित हो सकता है, आपके मध्य किसी न किसी तथ्य को लेकर मतभेद बरकरार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। आपकी आमदनी सामान्य तौर पर ठीक-ठाक बनी रहेगी। आज आपको पारिवारिक जनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके पारिवारिक मान-सम्मान व सामाजिक मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। घर परिवार के जनों के आपसी सहयोग की वजह से आप किसी नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के जातकों को आज कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

ये भी देखें: वृषभ वार्षिक राशिफल 2021

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। हालांकि कारोबार के दृष्टिकोण से दिन आपका लाभकारी रहने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी दिन काफी अच्छा गुजरेगा, आप के मध्य प्रेम एवं खुशहाली बरकरार रहेगी। वहीं नौकरी पेशा जातकों को भी आज बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आप अपने प्रियजन को अपने तथ्यों को समझा पाने में सफल होंगे जिससे आपके मध्य खुशहाली बरकरार रहेगी। घर परिवार का वातावरण आज बहुत बेहतर नहीं रहेगा, हालांकि परिस्थितियां पहले की अपेक्षा बेहतर रहेंगी। किंतु आपके व आपके पारिवारिक जनों के मध्य मतभेद व तनाव बरकरार रहेगा। हालांकि दोनों ओर से मनमुटाव आदि को दूर करने हेतु प्रयास जारी रहेंगे, संभवतः शाम ढलते-ढलते इसमें आपको सफलता की भी प्राप्ति हो जाए। संतान की ओर से आज कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

ये भी देखें: मिथुन वार्षिक राशिफल 2021

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान और सतर्क होने की आवश्यकता है। आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति के उतार-चढ़ाव से युक्त हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अपने आर्थिक पहलुओं के संबंध में थोड़े चिंतित नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी ठीक नहीं रहेगा, आपके मध्य मनमुटाव में उतार-चढ़ाव की स्थिति बरकरार रहेगी। आपके जीवनसाथी किसी तथ्य को लेकर आपके प्रति क्रोध जता सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य खुशहाली बरकरार रहेगी। आपका दिन काफी अच्छा एवं शानदार गुजरने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा, परिस्थितियां उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकती हैं। कोशिश करें कि आज अपने कार्य पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित रखें। फिजूल के तथ्यों पर अपना समय न भटकायें। आज आपको खूब मेहनत करनी होगी, तभी आप अपने लिए अनुकूल परिस्थितियां उत्पन्न कर पाएंगे।

ये भी देखें: कर्क वार्षिक राशिफल 2021

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...