विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

17 जनवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के लिए रहेगा दिन चुनौती से भरा

Horoscope Today 17 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणामों वाला रहेगा। आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा हेतु आपका दिन काफी अच्छा रहेगा किंतु थोड़ी सावधानी व सतर्कता बरतें अन्यथा आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। आपके शारीरिक कष्ट आपके लिए नई समस्या उत्पन्न कर देंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती हैं, अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। आज आपके खर्च में भी काफी वृद्धि हो सकती है जिस वजह से आपका मन दुखी हो सकता है। जबकि आमदनी की स्थिति सामान्य तौर पर ठीक ठाक ही बनी रहेगी। घरेलु वातावरण काफी सुखद एवं शांतिपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जनों के मध्य आपसी प्रेम एवं संभावना बरकरार रहेगी जो आपके मन को प्रसन्नता व संतुष्टि प्रदान करने का कार्य करेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके एवं आपके प्रियजन के मध्य वाद-विवाद बढ़ सकता है। अपनी तरफ से प्रयत्न रखें कि वाद-विवाद को अधिक तूल ना पकड़ पाए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी लाभकारी एवं कामयाबी साबित होने वाला है। आज आपको आर्थिक मसलों में भाग्य का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही किसी अन्य स्रोत के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके प्रियजन के स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दांपत्य जीवन सुखद एवं खुशहाल रहेगा, आपके जीवन साथी आपके प्रति उत्तरदाई रहेंगे। आज आपके व्यापार आदि के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं, आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। भाग्य के सितारे आप के बुलंद है जिस वजह से नौकरी पेशा जातकों को बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि कारोबारियों को अपने कारोबार पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे और उसे निर्णायक स्थिति तक पहुंच जाएंगे। आपका कार्य क्षेत्र में खूब मन भी लगेगा। सेहत के दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। घर परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, पारिवारिक जनों के मध्य तनावपूर्ण स्थिति बरकरार रहेगी जिससे आप अपनी तरफ से दूर कर पारिवारिक वातावरण को सुंदर व सकारात्मक बनाने का प्रयास करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण साबित हो सकता है। शादीशुदा जीवन गुजार रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम बरकरार रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत के दृष्टिकोण से आपका दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आज आपको अपना अधिक से अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप स्वयं को मानसिक रूप से काफी परेशानी महसूस कर सकते हैं। आज आपको अपने कई महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है, आपके मध्य प्रेम की भावनाएं बरकरार रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने जातकों का दिन भी अच्छा रहेगा, आपके पुराने कलह-क्लेश व तनाव आदि अथवा गलतफहमी के समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप एक-दूसरे के मन की भावनाएं एक-दूसरे से आसानी से प्रकट कर पाएंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...