विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

17 जनवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के लिए रहेगा दिन चुनौती से भरा

Horoscope Today 17 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूलित रहेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। आज आपके कुछ रुके हुए कार्य पुनः क्रियान्वित हो सकते हैं जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। सेहत की दृष्टि से भी दिन ठीक-ठाक सा रहने वाला है। हालांकि आपको अपने खान-पान पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। घर परिवार का माहौल काफी सकारात्मक बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण के मध्य सामंजस्य प्रेम की भावना बनी रहेगी। पारिवारिक जनों का सहयोग व प्रेम एक-दूसरे सदस्यों के प्रति स्पष्ट रूप से परिलक्षित होगा जिससे आपका मन काफी प्रफुल्लित व आत्मिक तौर पर संतुष्ट रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातको के मध्य किसी तरह की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं जिस वजह से आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त गुजरने वाला है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती हैं। आप स्वयं को मानसिक रूप से काफी तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आप काफी चिंतन-मंथन में अपना समय गुजारेंगे जिसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने का कार्य करेगा। अपने खानपान पर भी आप थोड़ा नियंत्रण रखें और अपने खानपान में अधिक से अधिक सात्विक तत्व व शुद्ध तत्वों को शामिल करें। पेट खराब अथवा एसिडिटी आदि जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति करेंगे। कारोबार की स्थितियां प्रगति की ओर अग्रसर नजर आएंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके मध्य कुछ बेहतरीन लम्हें आएंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन वैसे तो सामान्य सा बना रहेगा किंतु आज आपके जीवनसाथी आज के दिन को काफी स्पेशल बनाने का प्रयास करेंगे जो आपके दिल को छू जाएगा और आपका मन प्रसन्नता से भर उठेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप स्वयं को शारीरिक व मानसिक रूप से काफी अस्वस्थ महसूस करेंगे। आपका मन काफी परेशान व तनावग्रस्त रहेगा। हालांकि आज आपको भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आपके कई कार्य आसानी से बन जाएंगे। आपके कार्यों के बन जाने की वजह से आपका मन काफी हद तक तनाव मुक्त हो जाएगा। आपके मानसिक तनाव धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगे और संभवत शाम ढलते-ढलते समाप्त हो जायेंगे जिससे सेहत में भी सुधार आएगा। घर परिवार के जनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने में आनंद की अनुभूति करेंगे। आज आपके पारिवारिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातको का दिन खुशी खुशी बितने वाला है। वहीं प्रेम जीवन बिता रहे जातकों का दिन भी अच्छा रहेगा, आज आप अपने प्रियजन को कोई सुंदर बेहतरीन उपहार भेंट कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका मन दुखी रहेगा, आज आप स्वयं को तनाव के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे। आपके मन में उथल-पुथल मची रहेगी। आप कई प्रकार के तथ्यों पर विचार-विमर्श कर चिंतित नजर आएंगे। आपको कार्य क्षेत्र में भी कई प्रकार की चुनौतियों व समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपके मन में किसी तथ्य को लेकर भय बना रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक को अपने व्यवहार पर थोड़ा संयम व नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवन साथी से झगड़ा ना करें अन्यथा आपके रिश्ते पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रियजन को अपने घरवालों से मिलवाने के संबंध में विचार कर सकते हैं। आप अपने प्रियजन से अपने पारिवारिक जनों को मिलवा कर उनके मन की सभी दुविधा व शंकाओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।