विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

16 जनवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के लिए रहेगा दिन आनंद से पूर्ण

Horoscope Today 16 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज स्वयं व स्वयं के तथ्यों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप अपने किसी विषय वस्तु व जीवन आदि के संबंध में विचार विमर्श करते हुए कुछ योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। आप अपने जीवन को सकारात्मक व सुदृढ़ बनाने हेतु अपने अंदर की बुराइयों का नाश करने के संबंध में विचार करेंगे और अपने जीवन से जुड़े कुछ आदतों में परिवर्तन भी लाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज आप अपनी पारिवारिक विषय वस्तु पर भी अपना पूरा-पूरा ध्यान देंगे। आप अपने परिवार के खर्च को लेकर काफी संजीदा नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य के तनाव के समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके जीवन की गाड़ी अब सामान्य हो सकती हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन सामान्य सा बना रहेगा। कारोबारियों को आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय व कार्य आदि को करने से बचने का प्रयत्न करना चाहिए।

ये भी देखें: धनु वार्षिक राशिफल 2021

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूलित परिणामों वाला रहेगा। आप स्वयं को मानसिक रूप से काफी सुदृढ़ व सशक्त महसूस करेंगे। आपका धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा, पूजा-पाठ आदि क्रियाकलाप में सम्मिलित होकर स्वयं को आंतरिक तौर पर शांत व संतुष्ट करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आपका मन आज शांत रहेगा। आप स्वयं को आत्मिक तौर पर काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। हालांकि आज आपके अंदर क्रोध की भावनाएं बरकरार रहेंगी जिस पर आप अपना नियंत्रण स्थापित करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। किंतु कई बार यह आपके लिए बेकाबू हो सकती हैं, अतः इस पर आपको अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम बरकरार रहेगा। विवाहित जातकों का दिन भी काफी अच्छा रहेगा, आज आपके रिश्ते में प्रेम व खुशहाली देखने को मिलेगा। आज आपके कुछ अटके हुए कार्य भी बन सकते हैं।

ये भी देखें: मकर वार्षिक राशिफल 2021

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगी, अर्थात समस्याओं से भरी हो सकती हैं। आपका मन काफी तनावग्रस्त रहेगा। इन सबका प्रभाव आपकी सेहत पर भी अपना असर दिखा सकता है। आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, अतः अपना अधिक से अधिक ध्यान रखें। आज आपका मन काफी दुखी रहेगा। हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियां विपरीत हो जाएंगी। आपके मानसिक तनाव अचानक समाप्त हो जाएंगे। पारिवारिक जनों का सहयोग आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो जाएगा। आज आपके व्यय में बढ़ोतरी हो सकती हैं जिस पर आपको थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। हालांकि आज आपकी कमाई के दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहेगा। आपकी कमाई में भी खूब बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य बना रहने वाला है, आज आप अपने प्रियजन से मुलाकात हेतु योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं।

ये भी देखें: कुंभ वार्षिक राशिफल 2021

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का काफी समय प्राप्त होगा जिसके फलस्वरूप आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य आपसी समझ और भी अधिक प्रगाढ़ होगा, साथ ही आपका दांपत्य जीवन काफी सुखद एवं आनंददायक व्यतीत होगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहेगा। दैनिक कारोबारी के कार्यों को लेकर आज के दिन का विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके ग्रह-गोचरों की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आपके घर के छोटे जन आपके प्रति प्रेमवत व्यवहार बनाए रखेंगे। आप भी अपने घर के छोटे जनों के साथ अधिक घुल मिल पाएंगे जिस वजह से आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। हालांकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके व आपके प्रियजन के मध्य मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी विषय वस्तु को लेकर आपके मध्य लंबे समय से चला आ रहा तनाव बरकरार रहेगा।

ये भी देखें: मीन वार्षिक राशिफल 2021