विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 14 नवंबर 2020: दीपावली लाएगी इन राशि वालों के लिए खुशियां अपार

Horoscope Today 14 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र में लगे रहेंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र के हालात को बेहतर बनाने हेतु काफी प्रयत्नशील रहेंगे। हालांकि आपके प्रयास के सफल होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं जिससे आपका दिन सुखद बीतेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र के हालात को बेहतर बनाने हेतु कोई नई तरकीब आजमाएंगे जो आपके लिए लाभकारी साबित होगी। घर परिवार की अचल संपत्ति की वृद्धि हेतु सभी विचारशील रहेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का आज का दिन प्रेम से भरा रहेगा। आपके जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातक व प्रियजन से एक दूसरे के मन की बातें साझा करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से पूर्ण रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज कई तथ्यों को लेकर अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। इस वजह से आपके जीवन में खुशहाली नहीं आ पाएगी जो आप बनाने हेतु प्रयत्नशील है। आज आपके कार्यक्षेत्र में भी हालात बहुत बेहतर नहीं रहें, आपकी कई योजनाएं अटक सकती हैं। घर परिवार का माहौल कुछ तनावपूर्ण रह सकता है, पारिवारिक जनों के मध्य समस्याएं व परेशानियां बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज अपने साहस व आत्मविश्वास के बल पर कई चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें, यात्रा की आवश्यकता पर ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार की स्थिति को बेहतर बनाने हेतु आपको थोड़ा और प्रयास करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी मेहनत के बलबूते पर ही सफलता की शीर्ष तक पहुंच पाएंगे। भाग्य भरोसे नैया पार हो जाए संभवत यह संभव नहीं है। आप अपनी और से प्रयास करेंगे, तभी आप कुछ बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। हालांकि आज आपका मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में भी कुछ खुशहाल लम्हे आएंगे। दिन बढ़िया बितने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, आपको आपके अटके हुए धन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं। घर परिवार के जनों के मध्य आज किसी तथ्य को लेकर कहा सुनी होगी, किंतु आपको अपनी ओर से पारिवारिक माहौल को बेहतर बनाए रखने हेतु प्रयास करना चाहिए और घर परिवार की शांति को बनाए रखें, ताकि त्योहार का सभी आनंद ले पाए और किसी भी प्रकार के कलश की स्थिति उत्पन्न ना हो।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज एक नई लाभकारी सीख मिल सकती है जो आपके लिए जीवन भर के लिए कामयाबी साबित होगी। आज आपको अपने आर्थिक मसलों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। आपको अपने खर्च पर नियंत्रित करने हेतु योजनाबद्ध होना होगा, तभी आप अपने आर्थिक हालात को बेहतर कर पाएंगे। कोई नया बजट तैयार करें और उसके के अनुसार अपने आर्थिक पक्ष को सुधारें। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, आपकी वाणी दूसरों को आहत कर सकती हैं। खानपान का भी ख्याल रखें ताकि आपके सेहत की स्थिति बेहतर बनी रहे। आज आप स्वयं को शारीरिक तौर पर कमजोर महसूस करेंगे और मानसिक तौर पर आपका मन क्रोधित रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बितने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातको को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपके चिड़चिड़े स्वभाव का प्रभाव आपके रिश्तों पर भी अपना असर दिखाएगा। कारोबार में आपका दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने जातक एक-दूसरे से अपनी बातें जाहिर करेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...