विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 14 नवंबर 2020: दीपावली लाएगी इन राशि वालों के लिए खुशियां अपार

Horoscope Today 14 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आपका आज का दिन आर्थिक मसलों को लेकर बढ़िया बीतने वाला है। आर्थिक पक्ष आपके मजबूत रहेंगे जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आपको किसी ऐसे साधन की प्राप्ति होगी जिससे आपकी आमदनी के स्रोत के बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे हैं। आप अनेकों मार्ग से धन की प्राप्ति करेंगे। अटके हुए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं जिससे आप अपने सभी कर्ज को भी चुका पाने में सफल होंगे। आपकी कोई लंबे अरसे से अटकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर दिन कुछ ठीक नहीं है, आपको अपने सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत ही सर्वोत्तम धन है, अतः सर्वप्रथम अपने स्वास्थ्य को बेहतर करें। घर परिवार के किसी छोटे जन की ओर से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे जातकों का आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातको को आज अपने जीवनसाथी के मूड को देखकर ही कुछ बोलना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आज का दिन कारोबार को लेकर काफी लाभकारी साबित होने वाला है। आज आप अपने कारोबार में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपका कार्य में खूब मन भी लगेगा। आपकी सभी प्रकार की चुनौतियों के भी समाप्त होने के आसार हैं। हालांकि आपके खर्च में वृद्धि होगी जिस पर आपको नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है अन्यथा एक तरफ आमदनी अर्जित करेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ आपके धन यूं ही निकल जाएंगे। आज आपकी विरोधी काफी सशक्त रहेंगे जिस वजह से आपके समक्ष कई चुनौतियां आएंगी। आपको अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी कर मनोबल बढ़ा कर कार्य को अपने हेतु सुगम व सरल बनाने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन के जातकों को आज कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से भरा पूरा रहेगा। त्यौहार की तैयारियों को लेकर काफी खुश और व्यस्त रहेंगे। एक-दूसरे को लेकर सभी जन प्रेम प्रदर्शित करेंगे। पारिवारिक तालमेल भी बहुत ही सकारात्मक और प्रेममय बना रहेगा।

कुंभ राशि

आज आप अपने सभी कार्यों को बड़ी आसानी से सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए चले जाएंगे। आपकी मेहनत काफी प्रबल और कामयाबी साबित होगी। आप अपनी मेहनत की परख भी नहीं कर पाएंगे और लाभ अर्जित करते चले जाएंगे। आपको ऐसा महसूस होगा कि यह सभी आपके सौभाग्य की बदौलत संभव हो पा रहा है, किंतु सभी कार्य के पीछे आपकी मेहनत कार्य कर रही होगी। आज के दिन यात्राओं से आपको बचने की चेष्टा करनी चाहिए, यात्रा हेतु दिन ठीक नहीं है। कारोबार को लेकर आपका दिन सुखद रहने वाला है। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज अपने रिश्ते को लेकर काफी सतर्कता और चतुराई भी बरतने की आवश्यकता है। आज आप कोई भी ऐसी वार्तालाप ना करें जो आपके प्रियजन की मन को दुखी करें, अन्यथा आपके रिश्ते बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।

मीन राशि

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज आपको काफी सावधानी बढ़ते हुए सतर्कता से काम निकालने की आवश्यकता है। आज आप के कार्यों में कई रुकावटें आएंगी और चुनौतियां भी, जिन्हे आपको नजरअंदाज कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। किसी भी तथ्य को लेकर उलझने का प्रयत्न न करें अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। हालांकि भाग्य का आपको सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आपके जीवन की समस्याओं का समाधान आसानी से निकल जाएगा। आज के दिन यदि आप कोई भी ले रहे हैं तो काफी सोच समझ कर ले, यह कई पहलुओं को प्रभावित करेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहने वाला है, घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जीवनसाथी को लेकर आपके मन में संतुष्टि और प्रेम की भावना रहेगी। आप दोनों मिलकर पारिवारिक गतिविधियों को बेहतर बनाएंगे।