विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

14 जनवरी 2021 राशिफल, इन जातको का दिन रहेगा खुशियों से पूर्ण

Horoscope Today 14 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणामों वाला रहने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ विशिष्ट परिवर्तन आएंगे जो आपके कारोबार की परिस्थितियों को आपके अनुकूल बनाएंगे और कई लाभकारी परिणाम की प्राप्ति हेतु मार्ग भी प्रशस्त कर आएंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नई ऐसी परिस्थितियां बन जाएंगी जो आपके लिए लाभकारी ही साबित होंगे और आपके मन को यह सभी प्रसन्नता प्रदान करेगा। घर परिवार का वातावरण इस दौरान खुशियों से सम्पूर्ण रहने वाला है। आपका मन भी काफी प्रसन्न व प्रफुलित रहेगा। आप अपने पारिवारिक वातावरण को बेहतर करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। गृहस्थ जीवन आपका सामान्य बना रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों द्वारा अपने प्रियजन को प्रसन्न करने हेतु अनेक उपाय अपनाए जा सकते हैं। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। आप अपनी आमदनी की वृद्धि हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज आपको संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

ये भी देखें: धनु वार्षिक राशिफल 2021

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से पूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी बड़ी जिम्मेदारियों के साथ कर सकते हैं। दोपहर के बाद परिस्थितियों के अनुकूल होने के योग बन रहे हैं। आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। कारोबार आदि हेतु आपके द्वारा किए गए प्रयास के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के दिन में अनुकूलता बनी रहेगी। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन भी खुशहाल बना रहेगा। आप अपने पारिवारिक जीवन को काफी बेहतर बनाएंगे। पारिवारिक जनों के मध्य प्रगाढ़ता व प्रेम बना रहेगा जिससे पारिवारिक सामंजस्य भी बेहतर होगा और घर परिवार के जनों के मध्य आपसी समझ विकसित होगी।

ये भी देखें: मकर वार्षिक राशिफल 2021

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। दोपहर तक परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी जिस वजह से आप अपने कार्य में सफलता की प्राप्ति करेंगे। किंतु दोपहर के बाद आप किसी बड़े जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लें अन्यथा यह आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आज आपकी आमदनी को लेकर दिन ठीक नहीं रहेगा, आमदनी में गिरावट आएगी। तो वहीं दूसरी तरफ आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी हो सकती है जो आपके लिए आर्थिक समस्या उत्पन्न कर सकती है। आज आपके ऊपर कई तथ्यों को लेकर फिजूल का मानसिक तनाव बना रहेगा। आपका गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण व सुखद बिकने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को महत्व देंगे और उनके साथ समय व्यतीत करना ही पसंद करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रियजन के साथ घूमने-फिरने व खरीदारी पर जाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे आपके रिश्ते में खुशहाली बरकरार रहेगी।

ये भी देखें: कुंभ वार्षिक राशिफल 2021

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयासों के बेहतरीन परिणाम प्राप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको कुछ सुदूर क्षेत्रों से भी अनुकूल परिणाम व लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों को आज खूब मेहनत करनी होगी, तभी आप अपने मन मुताबिक परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। ऐसे में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप अपनी बौद्धिकता के इस्तेमाल से भी कई कार्यों को आसानी से सुलझा सकते हैं, किंतु ऐसे तथ्यों के लिए आपको काफी जागरूक व चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपने मन की बातें प्रियजन से साझा करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन सुखद होता हुआ नजर आ रहा हैं। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार आदि भेंट कर कर सकते हैं जिससे आपके रिश्ते में नयापन आएगा और खुशहाली बरकरार रहेगी।

ये भी देखें: मीन वार्षिक राशिफल 2021