विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 फरवरी 2021 राशिफल, इन जातकों की महत्वपूर्ण योजनाएं होंगी पूरी

Horoscope Today 13 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 13 फरवरी 2021, दिन शनिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 13 फरवरी  2021 का राशिफल।

मेष राशि

कारोबार आदि को लेकर आपका आज का दिन अत्यंत ही शुभकारी रहने वाला है। हालांकि आज आपको अपने आर्थिक मसलों को लेकर सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है अन्यथा आपके आर्थिक हालात बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। आज आप अपना काफी धन घर की साज-सज्जा, सुंदरता आदि में लगा सकते हैं।

कारोबारी स्तर पर आज कुछ ना कुछ समस्याएं आती रहेंगी, पर बावजूद इसके आपके किसी महत्वपूर्ण सौदे के पूर्ण होने के आसार हैं। कोई अहम डील आप को बड़ा लाभ दिला सकती है। आज समस्याओं के बावजूद भी कारोबार को लेकर आपका वातावरण व परिवेश काफी सकारात्मक एवं बेहतरीन रहेगा।

आज आप को किसी प्रकार के समारोह, पार्टी आदि में सम्मिलित होने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन तरोताजा हो जाएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका मन शांत रहेगा, आपके अंतःकरण को सुकून व शांति की प्राप्ति होगी। आज आप धार्मिक स्थल पर भी यात्रा आदि हेतु जा सकते हैं।

न्यायालय से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र आदि में परिस्थितियां व परिवेश अनुकूल बना रहने वाला है, आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपको आपके सहकर्मियों व अन्य कर्मचारियों आदि का भी पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप लाभान्वित होंगे।

घर परिवार में आज किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम के आयोजित होने हेतु योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकता है। आपको आपके भाई की मदद से कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं। आज कहीं से कोई शुभ सन्देश मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

आपका दिन उन्नति प्रदान करने वाला है। हालांकि आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आप अपनी कार्यशैली से जुड़े कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं जिसमें आपको आपके वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से भी मदद मिलेगी। आज आपके विदेश से जुड़े कार्यों के पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। जो जातक विदेश में नौकरी आदि हेतु प्रयासरत है, उन्हें भी कई तरह बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप वीजा आदि हेतु भी प्रयास कर रहे हैं, तो आपके ये सभी कागजी कार्य भी बनते चले जाएंगे।

आर्थिक मसलों को लेकर थोड़ा आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लेन-देन से बचें अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं पारिवारिक कारोबार के गति पकड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। इस दौरान आपको आपके पिता की ओर से विशेष मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। आपके सगे-संबंधियों से भी संबंध बेहतर रहेंगे।

आप आज कुछ रचनात्मक व बेहतर करने हेतु प्रयास करेंगे। आज आप अपने मनपसंद कार्यों को करने हेतु अधिक प्रयासरत नजर आएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपके अटके धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते है।

दिन बढ़िया रहेगा। आज आप अपने घर परिवार में पारिवारिक जनों के साथ किसी विशेष तथ्य पर चर्चा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है, जीवनसाथी द्वारा दी गई सलाह व उनसे प्राप्त विचार आपके लिए काफी महत्वपूर्ण व सहयोगी साबित हो सकते हैं।

आज कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों को विवाह हेतु प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज शाम आप अपने पारिवारिक जनों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने हेतु योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। घर परिवार का माहौल संभवत सकारात्मक ही रहेगा। आज आपका आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी।

संतान को लेकर आपके मन में जो भी दुविधाएं थी, अथवा संतान के भविष्य को लेकर जो अभी शंकाय थी, उन सभी का निवारण प्राप्त हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...