विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 फरवरी 2021 राशिफल, इन जातकों की महत्वपूर्ण योजनाएं होंगी पूरी

Horoscope Today 13 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्ततापूर्ण रहने वाला है। आप अपने कार्यों व अन्य तथ्यों को लेकर काफी मगन व लीन नजर आएंगे। आपका धार्मिक क्रियाकलापों की ओर रुझान बढ़ेगा जिस वजह से आप अपना काफी समय धार्मिक क्रियाकलापों में देंगे। व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या होने के बावजूद भी आप धार्मिक क्रियाकलाप इतना समय निकाल ही लेंगे।

कोशिश करें कि आप स्वयं आज के कुछ समय निकल लें, वर्ना काम का बोझ आपके लिए काफी हद तक नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह आपके कई पहलुओं को प्रभावित कर सकता है।

प्रेम सम्बंधित मामलों में आज का दिन काफी सुखद एवं शानदार रहने वाला है। आज आर्थिक पहलुओं पर आपका नियंत्रण बना रहेगा, बावजूद इसके आर्थिक स्थिति थोड़ी डामाडोल हो सकती है।

आपकी चतुर बुद्धि आज खूब काम आएगी, आप अपने बौद्धिकता के बलबूते पर अपने महत्वपूर्ण कार्यों को विरोधियों से उनके हस्तक्षेप से पूर्व ही संपन्न कर कर लेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम परिलक्षित करने वाला है। आज आपके आसपास के जनों से वाद विवाद बढ़ सकते हैं, संभवत बेफिजूल के तथ्यों को लेकर बहसबाजी हो जाएगी जिससे आपकी नकारात्मक छवि के उभर कर सामने आने के आसार नजर आ रहे हैं। बेहतर है फिजूल के तथ्य पर ध्यान देने की बजाय अपने कार्य पर स्वयं को केंद्रित रखने का प्रयत्न करें।

आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधरने हेतु कुछ नए-नए कदम भी उठाएंगे। आप अपनी आमदनी के बढ़ोतरी हेतु कुछ नई प्रयास कर सकते हैं जो संभवत सार्थक होने के आसार हैं।

आज आपकी सेहत के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत एवं सावधान रहने की आवश्यकता है। संभावना है कि आपकी छोटी सी लापरवाही भी आपके लिए पुरानी समस्याएं व पुराने स्वास्थ्य से जुड़ी तकलीफों को उभार दें।

आज आपके घर परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम अथवा समारोह के आयोजित होने हेतु योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकता है।

तुला राशि

व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आज आपको आपकी आमदनी हेतु कुछ नये-नये मार्ग प्रशस्त होते हुए दिखेंगे।

अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आज आपके समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति आ सकती हैं, आप सही निर्णय ले पाने में स्वयं को अक्षम महसूस करेंगे। परिस्थितियां आपके लिए चिंताजनक रहेंगी। आपको अपने अपनों के मध्य ही किसी कठोर निर्णय का चुनाव करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको आपके पिता की ओर से मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिस वजह से आप सही निर्णय ले पाने में सफल हो पाएंगे।

विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, आपके ऊपर आपके शिक्षकों का सानिध्य बना रहेगा। घर परिवार का वातावरण सुखद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र को लेकर भी दिन बढ़िया रहेगा, आपको अपने कार्य क्षेत्र के विवादित मसलों को सुलझाने का कोई न कोई बेहतरीन मार्ग मिल जाएगा, शाम होते-होते परिस्थितियों को संभाल लेंगे।

वृश्चिक राशि

आपका आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, मन काफी खुश रहेगा। दिन लाभकारी है। आज संतान की ओर से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। गृहस्थ माहौल बढ़िया रहेगा।

अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आज बेहतरीन नतीजों की प्राप्ति होगी। घर परिवार में चंहु ओर सुख-शांति का वातावरण व्याप्त रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे।

नौकरी-पेशा जातकों को आज कुछ नए बेहतरीन अवसर दिखेंगे, आप अपनी नौकरी में भी परिवर्तन करने के संबंध में विचार कर सकते हैं अथवा कुछ नवीनता लाने का प्रयास रखेंगे।

आज के दिन निवेश करना आपको भविष्य में मुनाफा प्रदान कर सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति के सुदृढ़ होने के आसार हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...