विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

12 फरवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों का दिन रहेगा काफी व्यस्ततापूर्ण

Horoscope Today 12 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन में मिश्रित परिणाम दर्शाने वाला है। आज कारोबार आदि को लेकर वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा, परिस्थितियों में मंदी आएगी। आज आपकी आमदनी की स्थिति भी बहुत बेहतर नहीं रहेगी।

आज आपके ऊपर कार्यों की जिम्मेदारियां भी काफी अधिक रहेगी। आपके ऊपर कार्यभार को लेकर तनाव व चिंता हावी रहेंगे। आज आप अपने आलस्य और अपने आराम का परित्याग कर कार्य में जुट जाएं, तभी आप अपने सभी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर पाएंगे अन्यथा कुछ भी कर पाना संभव नहीं होगा।

आज संभवत शाम ढलते-ढलते आपका मन थोड़ा प्रसन्न हो उठे। चूँकि आज आपके दिन भर के तनाव के पश्चात शाम को पारिवारिक वातावरण सुखद हो जाएगा जो आंशिक रूप से मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने आदि की योजना पर भी विचार कर सकते हैं जिससे मूड थोड़ा तरोताजा रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्ततापूर्ण रहने वाला है। आज आप अपनी तरफ से खूब मेहनत करेंगे और आपको आपकी मेहनत का पूरा-पूरा लाभ भी प्राप्त होगा। आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी।

आज आप अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति हेतु कोशिश करते हुए नजर आएंगे। आप अपने भविष्य के संबंध में विचार करेंगे। आज आपके द्वारा किये गए परिश्रम का परिणाम आपको भविष्य में प्राप्त होगा जो आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा।

आज आपको लंबे अरसे के पश्चात पुराने मित्रों से वार्तालाप करने का बढ़िया समय मिलेगा। आपको अपने पुराने मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके मन को हर्षित करेगा।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद और खुशियों से संपन्न रहने वाला है। आज आपको पिता की ओर से भी विशेष स्नेह एवं सहयोग आदि की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आप का मन थोड़ा चिंतित और परेशान रहेगा। पारिवारिक तथ्य व परिवार के किसी विशेष सदस्य आदि से जुड़े विषय वस्तु को लेकर थोड़े चिंतित और परेशान नजर आएंगे। आप उसी के संबंध में बार-बार चिंतन करने लग जाएंगे जो आपके मन को और दुखी करेगा।

आज कार्यक्षेत्र पर आपके शत्रु आप पर हावी हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि आप अपनी बौद्धिकता व चतुराई के बलबूते पर अपने शत्रुओं को परास्त करने का प्रयत्न करेंगे। ऐसे स्थान पर आपकी बौद्धिकता व चतुराई ही आपको सफलता दिला पाएगी।

आज आपको अपने पिताजी की ओर से विशेष सहयोग व किसी खास विषय वस्तु को लेकर योजना आदि में सलाह आदि मिल सकती है। संतान को लेकर मन थोड़ा अधिक चिंतित रहेगा। आज आप संतान के स्वास्थ्य आदि के संबंध में अधिक परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपको कोई सुखद व शुभकारी सन्देश प्राप्त होगा जिससे आप और आपके परिवार वालों का मन खुशियों से भर उठेगा। आज आपके पारिवारिक जन आपका पूरा-पूरा साथ निभाएंगे। सभी जन आपका हर मोड़ पर साथ देंगे।

कार्यस्थल को लेकर आपका आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र व कारोबार आदि में कुछ ऐसी परिस्थिति आ सकती हैं जो आपको तनावग्रस्त कर देंगी, इससे आपका मन भी चिंतित होगा। वहीं आज आप कुछ नई विषय वस्तु आदि के संबंध में विचार कर सकते हैं और किसी ठोस और मजबूत योजनाओं का क्रियान्वयन कर उस पर कार्य भी कर सकते हैं।

आज आपको आपकी कुछ पुरानी समस्याओं का निवारण प्राप्त हो सकता है जो सफलता अर्जित करने के समान महसूस होगा। आज कोशिश करें कि खुद को अधिक निराश न होने दें। परिस्थितियां जल्दी ही आपके लिए भी बेहतर और हर दृष्टिकोण से बेहतर हो जाएँगी।

हालांकि आज आपको किस्मत का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर आपके कार्य रुकेंगे नहीं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...