विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

12 फरवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों का दिन रहेगा काफी व्यस्ततापूर्ण

Horoscope Today 12 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 12 फरवरी 2021, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 12 फरवरी  2021 का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज आप अपने जीवन की आवश्यकता व महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में अपना काफी समय लगाएंगे। आपके समक्ष कई प्रकार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां आएँगी जिनसे आपका मन काफी चिंतित और परेशान होगा। किंतु अंतः आपको जीत हासिल होगी और आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे।

आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से परिस्थितियों के सुदृढ़ व बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके आर्थिक हालात भी पहले की अपेक्षा बेहतर होने के योग बन रहे हैं।

आज आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको पार्ट टाइम रोजगार भी प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में कोई सुखद व शुभकारी सन्देश सुनने को मिल सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति की बेहतरी हेतु कुछ नवीन मार्ग प्रशस्त करेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आनंदपूर्ण रहने वाला है। आज आपके घर परिवार में किसी प्रकार के समारोह आदि के आयोजित होने के आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक माहौल काफी शानदार व सुखद रहने वाला है। आज हर तरफ खुशहाली व्याप्त रहेगी।

आज आप अपने आर्थिक हालात को बेहतर करने हेतु कुछ नए छोटे-मोटे रोजगार ढूंढ सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आप अपने पारिवारिक परिवेश, परिस्थिति आदि को बेहतर बनाने हेतु भी प्रयासरत नजर आएंगे। आज आप अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देंगे जिसके लिए आप भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे।

आज संभवत संध्या कालीन बेला में आपके घर में अतिथियों का आवागमन भी हो जाए जो पारिवारिक वातावरण को और भी अधिक खुशहाल बनाएगा। आपका दिन काफी बेहतर रहने वाला है, साथ ही पारिवारिक वातावरण तो आपके मन को और भी अधिक गदगद कर देगा और आपका मन अंतःकरण संतुष्ट  रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए उन्नतिपूर्ण रहने वाला है। आज आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के बलबूते पर आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आपका दिन उन्नति प्रदान करने वाला है, कर्मचारी व सहकर्मी आज आपकी उन्नति को देखकर अचंभित रहेंगे।

आज आप स्वयं में कुछ विशिष्ट परिवर्तन और आत्मविश्वास की अनुभूति करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी बेहतर महसूस होगा। हालांकि आज के दिन कोशिश करें कि फिजूल के तथ्यों पर अपना व्यर्थ में समय बर्बाद ना करें।

आज अपने अंदर घमंड और द्वेष की भावना ना आने दें अन्यथा आप एक तरफ तो उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ आपकी मानसिक विकृति  की वजह से आप स्वयं अपने लिए बाधा बन जाएंगे। आज संभवतः आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा किंतु आज आपको अपनी ओर से खूब मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि

आज आपके मन में दूसरों के प्रति सौहार्द, स्नेह एवं अनुराग की भावना काफी प्रबल रहेंगी। आप दूसरों की मदद हेतु इच्छुक रहेंगे और इसके लिए आप आगे आएंगे।

आज आपको अपने भाई-बहन या संतान से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आप उनके करियर, कार्य क्षेत्र अथवा जीवन से जुड़े किसी विशेष तथ्य आदि को लेकर काफी चिंतित नजर आएंगे जिससे आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा।

घर परिवार का वातावरण आज सामान्य तौर पर ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने पारिवारिक जनों के साथ कहीं बाहर घूमने आदि हेतु योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं जो आपके मानसिक तनाव को कम करेगा, साथ ही पारिवारिक एकता को भी बढ़ाने का कार्य करेगा।

आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही अपने खर्च से संबंधित योजनाओं के संबंध में विचार करना चाहिए अन्यथा आपके लिए आगे चलकर यह आर्थिक संकट उत्पन्न करने वाला हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...