विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

11 फरवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों के लिए दिन रहेगा खुशियों से पूर्ण

Horoscope Today 11 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर परिवार का वातावरण उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है जिससे आपका मन भी चिंतित रहेगा।

आज आप अपने करियर अथवा कार्यस्थल आदि को लेकर परेशान रहेंगे। दिन आपका संघर्ष व चुनौतियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र को लेकर आप अपने मन को तैयार तो करेंगे किंतु आपके समक्ष दुविधाएं काफी ज्यादा रहेंगी। आपका मन भी इधर-उधर की बातों में अधिक आकर्षित रहेगा।

आज आपके आत्मसम्मान पर किसी प्रकार का आघात हो सकता है। ऐसे में आप अपना हौसला बनाए रखें। अपनी मेहनत के बलबूते पर दुनिया को अपनी काबिलियत दिखाए। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

कन्या राशि

आज आपको किस्मत का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किस्मत के बल पर आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका दिन उन्नति से भरा-पूरा रहने वाला है।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने जीवनसाथी के साथ कहीं भ्रमण पर जाने हेतु विचार कर सकते हैं। आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो जाएंगे जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

आज आपके समक्ष अपने कार्यक्षेत्र आदि में कई प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति आएंगी, किंतु संभावना है कि शाम ढलने से पूर्व किसी अन्य की मदद से अचानक आपके कार्य के परिवेश में एक सकारात्मक परिवर्तन आ जाये और आपके कार्य चुटकियों में आसानी से बनते चले जाएंगे। आपकी सभी समस्याओं का फटाफट हल निकल आएगा। आज आप समय का बेहतरीन तरीके से लाभ उठाएंगे।

तुला राशि

आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम आदि में सम्मिलित हो सकते हैं जिससे आपका दिन थोड़ा व्यस्ततापूर्ण तो रहेगा, परन्तु आप इससे काफी खुश नजर आएंगे। आज शाम में आपको अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का भी बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है, उनके साथ कहीं घूमने फिरने आदि हेतु योजनाओं का भी क्रियान्वयन कर सकते हैं।

निजी जीवन में आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आप अपने जीवन से जुड़ी कुछ समस्याओं के समाधान हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों से आप डटकर सामना करेंगे, और संभावना है कि आप कामयाबी की प्राप्ति कर भी ले।

सामान्य तौर पर काफी बढ़िया रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण भी पहले की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। हालाँकि आपके व्यय में काफी वृद्धि हो सकती है, अतः आर्थिक स्तिथि को लेकर थोड़ा सचेत रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। दोपहर तक परिस्थितियां काफी अटपटी सी रहेंगी। आपके समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां आएँगी, आप हर मोड़ पर परेशान नजर आएंगे। किंतु संभावना है कि दोपहर के बाद परिस्थितियां अनुकूल होने लग जाएँ।

आज आपके घर पर किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम आदि के आयोजित होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे पारिवारिक वातावरण काफी सकारात्मक व मंगलमय बना रहेगा। आज किसी पर धन के मामले में भरोसा करना महंगा पड़ सकता है। विशेष तौर पर लेनदेन व निवेश आदि से जुड़ी विषय वस्तु को लेकर सावधानी बरतें और तथ्यों की पूरी जांच परख रखें। साथ ही अपने वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए ही कोई भी कदम उठाएं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...