विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

11 फरवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों के लिए दिन रहेगा खुशियों से पूर्ण

Horoscope Today 11 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा व शानदार रहने वाला है। दिन आपका काफी रोमांचक रहेगा। आपको अपने मनपसंद स्थान पर जाने का मौका प्राप्त हो सकता है। आप आज के दिन का खूब आनंद के साथ साथ लुफ्त उठाएंगे।

आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते आप सभी प्रकार की सफलताओं व मंजिलों को हासिल करते हुए अपने कदम आगे बढ़ाते हुए चलते जायेंगे।

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों की ओर काफी अग्रसारित रहेंगे। आप पूजा-पाठ आदि से कार्यक्रम में अधिक से अधिक सम्मिलित होंगे और अपना समय व्यतीत करेंगे। कुल मिलाकर दिन आपका बढ़िया रहने वाला है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संजीदा साबित हो सकता है। आज आपके किसी से मतभेद होने के आसार नजर आ रहे हैं। बेहतर है वाद-विवाद से स्वयं को बचाए रखने का प्रयत्न करें। किसी अन्य के मसले में अपनी टांग ना डालें अन्यथा यह आपके लिए भारी साबित हो सकता है।

आज आपके कुछ महत्वपूर्ण और लंबित कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज आपके अटके धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। गृहस्थ वातावरण शांत रहने वाला है।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन काफी प्यार भरा रहने बनाने वाला है। दिन आपका रोमांचक और खुशियों से भरा रहेगा। आज विद्यार्थी खूब मेहनत करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज अपनी कमाई में बढ़ोतरी हेतु नए-नए स्रोत अथवा संसाधन की खोजबीन में लीन नजर आएंगे। आज आप अपने कार्यक्षेत्र व वर्तमान के कार्य आदि के भविष्य को सोचकर थोड़े निराश व चिंतित नजर आएंगे। इस वजह से आप अपने करियर व कार्यक्षेत्र के विस्तार हेतु नई नीतियों को अपनाने हेतु वर्तमान से ही तैयार रहने का प्रयत्न करेंगे।

आज आप अपने कौशल विकास पर भी कार्य कर सकते हैं। आप अपने अंदर कुछ नई-नई चीजों की कला को संचित करने का भी प्रयास करेंगे। घर परिवार के सदस्यों का आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जनों में आपसी सौहार्द बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन काफी शानदार व बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने मन को शांत रखने का प्रयत्न करेंगे। आज आपका मन भी काफी संतुष्ट व खुश रहेगा। आप अपने आपको तनाव आदि से मुक्त महसूस करेंगे।

आज धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यक्रम में आप अपना अधिक समय व्यतीत करेंगें जो आपके मन को और भी अधिक शांति व संतुष्टि प्रदान करेगा। आप स्वयं को श्रेष्ठता की ओर अग्रसर करने का प्रयास रखेंगे।

घर-परिवार का वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण व पारिवारिक सदस्य आपके प्रति सहयोगी बने रहेंगे। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।