विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 मार्च 2021 राशिफल, महीने का पहला दिन रहेगा इन 5 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद

Horoscope Today 1 March 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 1 मार्च 2021, दिन सोमवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 1 मार्च 2021 का राशिफल।

मेष राशि

आज आपके घर में अतिथियों का आवागमन हो सकता है जिससे आपका दिन काफी व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आप उनकी आवभगत में लगे रहेंगे, साथ ही घर परिवार का वातावरण भी रौनक व चहल पहल से भरा रहेगा।

आज आपके खर्च में भी वृद्धि हो सकती हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ आपका समय व्यतीत होगा और छोटे बच्चों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। आज के दिन की गई यात्रा आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है।

आज कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं। कोशिश करें कि इन सब से बचा जाए तो बेहतर है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, किंतु आज आप अपने मेहनत के बलबूते पर ही सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। अतः अपनी मेहनत में प्रगाढ़ता लाये।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य किसी तथ्य को लेकर विवादित वातावरण बना रहेगा। कोशिश करें कि अपनी ओर से अपनी वाणी व आवेश जैसे मसलों में नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि

दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने और बेहतरीन यादगार लम्हे बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी प्रकार के समारोह में भी जा सकते हैं। आज आप खूब मस्ती करेंगे। आपका आज का दिन काफी शानदार गुजरने वाला है।

वहीं कारोबारियों को आज सोच संभल कर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, आज आपकी छोटी सी लापरवाही आपके लिए बड़े नुकसान का सबब बन सकती हैं। अतः समझदारी से अपने कदम आगे बढ़ाए तभी आप कामयाबी की प्राप्ति कर पाएंगे।

आज आप अपने भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आप ऐसे सामानों पर अपना काफी धन खर्च करेंगे। आज फिजूल के मसलों में पड़ने से बचे। घर परिवार का वातावरण थोड़ा विवादित हो सकता है, स्वयं को इससे दूर रखने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है। आप कुछ बेहतर व नया करने हेतु तत्पर नजर आएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज कुछ कुछ नये-नये तथ्यों की समझ हेतु योजनाएं बनाएंगे। कारोबारियों को अपने कारोबार को बेहतर बनाने हेतु व अपने कारोबार के उन्नति हेतु कुछ नई-नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे जो आपके लिए आज लाभकारी रहेगा, साथ ही भविष्य हेतु भी बेहतरीन परिणाम परिलक्षित करेंगे।

आज संतान आपके प्रति काफी सहयोगी बने रहेंगे, संतान आपके प्रति सम्मानजनक दृष्टि दिखाएंगे और हर मोड़ पर आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आज आपके कुछ मित्रों के साथ वाद-विवाद हो सकते हैं। कोशिश करें कि सामंजस्य के साथ अपने कदम आगे बढ़ाएं।

विद्यार्थी आज कुछ नया व बेहतर करने व सीखने हेतु इच्छुक नजर आएंगे। बेरोजगार जातकों को आज कोई शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है, आपके रोजगार मिलने के आसार नजर आ रहे हैं अथवा इस दिशा में आपके जो भी प्रयास होंगे, वह सुचारू हो जाएंगे।

विवाहित जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार है, आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खर्चीला रहेगा, किंतु आप इन खर्च को लेकर परेशान होने की वजह स्वयं को आत्मिक तौर पर संतुष्ट महसूस करेंगे।

आज आपका काफी समय धार्मिक क्रियाकलापों में गुजरेगा, आप स्वयं को आध्यात्मिक तौर पर जागृत व आत्मिक तौर पर संतुष्ट व तृप्त करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज शाम से रात तक के आसपास का काफी समय आप अपना इन्हीं क्रियाकलापों में व्यतीत करेंगे।

आज आप के मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज सभी कार्य बनते चले जाएंगे। आप का दिन काफी शानदार गुजरने वाला है। आपके लंबे अरसे से अटके हुए कार्य जो नहीं बन पा रहे थे, वे सभी कार्य भी आज आसानी से बन जाएंगे।

आज आपके भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। माताजी पिताजी की ओर से विशेष स्नेह एवं सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी और आपके मध्य खुशहाली बढ़ेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...