विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 मार्च 2021 राशिफल, महीने का पहला दिन रहेगा इन 5 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद

Horoscope Today 1 March 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

कारोबार व कार्यक्षेत्र को लेकर आपका आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके विरोधी अधिक सक्रिय नजर आएंगे, वे आपके विरुद्ध अनेकानेक प्रकार के नई-नई रणनीतियों को बनाएंगे जो आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि इन सब से आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप धैर्य धरकर बौद्धिकता से अपने कदम आगे बढ़ाते चले और अपने मेहनत में कमी ना आने दे।

आज आपका दिन काफी लाभकारी व शांत रहने वाला है, आप आर्थिक तौर पर भी स्वयं को सशक्त महसूस करेंगे। आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आज आप नौकरी में परिवर्तन हेतु विचार कर रहे हैं या फिर किसी कारोबार व कार्य आरंभ हेतु मन बना रहे हैं तो इन कार्यों को लेकर आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कोई भी कदम आप सोच समझ ही कर उठाएं। आज आपके पिताजी की सेहत की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है, अतः उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें।

कन्या राशि

आज आपके घर परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे घरेलु माहौल काफी चहल-पहल व रौनक से भरा रहने वाला है। हालांकि पारिवारिक जनों का दिन व्यस्ततापूर्ण व भागदौड़ से भरा रहेगा, पर सभी खूब आनंदित और खुश नजर आएंगे।

आज आपकी पुरानी सभी समस्याओं व अन्य पारिवारिक विवादों अथवा अन्य मसलों का भी निवारण मिल सकता है जिससे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी।

आज आपके शत्रुगण आपके प्रति अपने रवैया को तत्काल शांत कर लेंगे और आपके प्रति सहयोगी हो जाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको वाहन आदि से जुड़ी योजनाओं में भी सफलता की प्राप्ति होगी। आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे।

आज आपके सगे-संबंधी आपकी उन्नति व तरक्की को देखकर ईर्ष्यालु स्वभाव प्रदर्शित कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन खुशियों से संपन्न रहने वाला है।

तुला राशि

कारोबारियों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शानदार व लाभकारी रहने वाला है। आपका दिन लाभकारी और खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन काफी शानदार होगा, आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होगी, साथ ही आपके उच्च अधिकारियों के साथ भी संबंध बेहतर होंगे। आपके उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि के संबंध में विचार कर सकते हैं।

कारोबार को लेकर आपकी जो भी पुरानी समस्याएं व दुविधाएं होंगी, उन सभी का भी निवारण प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थीगण आज अपने लक्ष्य के प्रति काफी जिम्मेदार व परीक्षा के प्रति लीन नजर आएंगे। विद्यार्थियों को इस दौरान उनकी मेहनत के बलबूते पर ही सफलता की प्राप्ति होगी। आप अपने परिश्रम में कमी ना आने दें।

आज आपको आपके पारिवारिक जनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपका दिन आपके मनको प्रसन्नता से भर देगा। आज आपकी सेहत की स्थिति में भी सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि

आपका आज का दिन अत्यंत ही आनंदमय रहने वाला है। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए काफी लाभकारी साबित होंगी।

कारोबारी तौर पर आज उन्नति के पूर्ण आसान नजर आ रहे हैं। आज के दिन यात्रा व अन्य माध्यमों से आपको कुछ ऐसे जनों से संपर्क करने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो जाएगा जो आपके लिए भविष्य में काफी लाभकारी उन्नति प्रदायक होने के साथ-साथ आपके मान-सम्मान को भी बढ़ाने का भी कार्य करेगा। आज आपके पुराने कई महत्वपूर्ण कार्यों का निवारण होगा।

पारिवारिक परिवेश आज खुशियों से पूर्ण रहने वाला है। आपको कई प्रकार के मनपसंद भिन्न-भिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के सेवन का भी अवसर प्राप्त होगा। हालांकि थोड़े नियंत्रित होकर ही भोजन ग्रहण करें अन्यथा पेट संबंधित तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।

आज आपको आपको अपने संबंधियों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने वैवाहिक जीवन को भी खूब इंजॉय करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों काफी दिन काफी शानदार रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...