विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 9 April 2020

आज दिनांक 9 अप्रैल 2020 चैत्र नक्षत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि एवं दिन का गुरुवार है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में एवं उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। आज राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। साथ ही वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि सुबह 05 बजकर 28 मिनट तक रहेगी जिसके बाद वैशाख कृष्ण द्वितीया तिथि का आरंभ हो जाएगा।

आज चित्रा नक्षत्र सुबह 03 बजकर 03 मिनट तक बना है। फिर स्वाती नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। साथ ही हर्षण येाग सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक है जिसके पश्चात वज्र योग का आरंभ होगा। आज तैतील करण शाम 08 बजकर 43 मिनट तक रहेगा, फिर वणिज करण का आरंभ हो रहा है। आज चंद्रमा दिन रात तुला राशि में संचार करेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 9 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन बेहतर है। पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व प्रेम बना रहेगा। कुछ हसीन लम्हे व्यतीत करने को मिल सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों को पान करने का अवसर मिलेगा जिससे मन हर्षित रहेगा। अपनों के सहयोग से सभी कार्य बन जाएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भोजा आदि पर नियंत्रण रखें एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन ही गृहण करें। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति रहेंगे।

मिथुन राशि

दिन बेहतर है। लाभ के योग हैं। गृहस्थ सहयोग बना रहेगा। घर में खुशहाली बरकरार रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव प्रभावित करेगा। लंबे समय से अटका हुआ कार्य आज बन जाएगा। कारोबार में लाभ के आसार हैं।

कर्क राशि
आज अपनी काबिलियत के अनुसार कोई पुरस्कार अथवा किसी प्रकार की प्रगति मिल सकती है। शादी या किसी अन्य आयोजन में जा सकते हैं। कारोबारी स्तर पर नए अवसर प्राप्त हो सकतें हैंI पारिवारिक सम्बन्धों में थोड़ा मनमुटाव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती सकती है।

सिंह राशि

आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है जिससे बचने की कोशिश करेंगे। किंतु आपका आलस्य आपके उन्नति के मार्ग में रुकावट पैदा करेगा। अतः   मेहनत करें, भाग्य आपके साथ है जिससे कार्यों में अधिक सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक नही है, प्रेमी से किसी बात को लेकर आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी फैसले को लेने में बड़े बुजुर्गों की सलाह पर विचार करें। दिन चुनौतीपूर्ण है, इसका डटकर सामना करने की आवश्यकता है। भाग्य का सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि

दिन मध्यम है। कारोबार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति चरमरा चुकी है। किसी नये रोजगार की तलाश करने की चेष्टा करें। हालांकि पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि

दिन मध्यम फलदायी है। सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। आप पर वायरस आदि का प्रभाव पर बन सकता है। आसपास का वातावरण स्वच्छ रखें। समझदारी से कार्य करें एवं सेहत का विशेष ख्याल रखें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको किसी शुभ सन्देश की प्राप्ति हो सकती है जिसे पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो जाएगा। घर-परिवार में अपनों के बीच किसी समारोह आदि को आयोजित कर सकते हैं।

मकर राशि

कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को पान करने का अवसर प्राप्त होगा किंतु इसका प्रभाव आपके पेट पर भी पड़ सकता है। साथ ही मौसम प्रभाव से भी बच कर रहने की चेष्टा करें। सेहत के मामले में दिन प्रतिकूल है। वहीं पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि

आर्थिक मामलों में आपका दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। अपने खर्च पर लगाम लगाने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद है। सेहत की स्थिति में बेहतरी होगी।

मीन राशि

आज आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग बल देगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की सेवा हेतु आगे आएंगे। दिन बेहतर है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।