विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 8 जुलाई 2020

Dainik Rashifal 8 July 2020 Horoscope

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। इन जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने कार्यों को सतर्कता व समझदारी के साथ करें, अपने कार्यों को छोड़कर फिजूल की बहसबाजी ना करें। दूसरों की राय को सुनना उचित है किंतु इन सब के मध्य अपने वक्त का भी ख्याल रखें अन्यथा यह एक नई मुसीबत बनकर उभर सकता है। जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया साबित होगा, आपकी प्रेम भावना अपने प्रेमीजन के  प्रति और भी अधिक बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य समस्याएं उत्पन्न होंगी, आपके लिए आपका दांपत्य जीवन बाधा बन सकता है। आज आप स्वयं के कार्यक्षेत्र को लेकर काफी आशंकित महसूस कर रहे हैं किंतु अत्यधिक घबराने की आवश्यकता नहीं है अन्यथा आपकी यह मानसिकता वास्तविक स्वरूप धारण में लग जाएगा। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें एवं कार्यों में समझदारी बरते।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होगा। इस राशि के प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होगा। आज आप अपने दिल के राज को अपने प्रेमी जन के समक्ष बिना किसी संकोच के प्रकट करेंगे जिससे आपकी हृदय की सौम्यता एवं पवित्रता देखकर आपके प्रेमीजन आपके प्रति और भी आकर्षक एवं प्रेम में लीन हो जाएंगे। आज आप भविष्य हेतु कहीं दूर की लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं। आज आपके मकान अथवा दुकान आदि में कंस्ट्रक्शन से संबंधित कार्य आरंभ हो सकता है। आपके मन की भावनाएं सकारात्मक रहेगी। आप स्वयं को काफी हल्का एवं तरोताजा महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के मध्य प्रेमभाव बढ़ेगा, आपको एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम का लुफ्त उठाएंगे।

ये भी देखें: पन्ना रत्न पहनने के लाभ

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त बना रहेगा। आपके आज के दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर है। दोपहर से पूर्व आपके कार्य में भिन्न-भिन्न प्रकार की बाधाएं आएंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य थोड़ा बहुत तनाव अथवा अनबन दिख सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को सभी प्रकार के पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी फिर भी आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपकी सेहत की स्थिति कमजोर रहेगी, आप मानसिक रूप से तनाव से स्वयं को घिरा हुआ महसूस करेंगे। हालांकि जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे आपके समक्ष आ रही चुनौतियां घटती जाएँगी एवं दिन बेहतर होता जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। जो लोग सरकारी कार्यक्षेत्र से जुड़े हैं। उनके लिए आज का दिन काफी फायदेमंद साबित होगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही बेहतर है। किंतु दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रहेगी। शुरुआत में किए गए कुछ कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाएगा, यह आपके लिए शुभकारी होता जाएगा। स्वास्थ संबंधी समस्याएं उत्पन्न होंगी जिस पर आपका अधिक व्यय भी होगा जिस वजह से मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होंगी। हालांकि दूसरी ओर लाभ के भी योग हैं। अचल संपत्ति आदि पर भी विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बहुत बेहतर नहीं है, घर में थोड़ी शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, आपके जीवनसाथी आप पर क्रोधित हो सकते हैं। आज पुराने मित्र आदि से मुलाकात के कारण मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय बाद अपने पुराने मित्रों से मुलाकात करने के पश्चात आप कहीं किसी ट्रिप अथवा मनोरंजन से जुड़े स्थान पर जाने यह कार्य हेतु योजना बना सकते हैं।

सिंह राशिफल

कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। अपनों के साथ संबंध ठीक रखने की कोशिश करें, रिश्तो में दरार आने की संभावना है। आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या आ सकती है, अतः अपनी सेहत का ख्याल रखना आवश्यक है। अपने मित्रों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें, यहां आपको चालाकी बरतने की भी आवश्यकता पड़ सकती है। आप किसी भी स्वरूप में अपने रिश्तो को संभालने के लिए पूरी चेष्टा करें। आज के दिन आप लड़ाई-झगड़े से बचें, यह आपके लिए बेहतर है। प्रेम जीवन बेहतरीन रहेगा, एक-दूसरे को प्यार जताने का मौका प्राप्त होगा। वहीं दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर उदासी बनी रहेगी, आप एक दूसरे से बात करने की कोशिश भी नहीं करेंगे जो आपके रिश्ते की स्थिति को धीरे-धीरे और भी अधिक बिगाड़ देगा। संतान से संबंधित आज कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी।

ये भी देखें: जुलाई माह में जन्मे लोग होते हैं कुछ खास गुणों के धनी

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप अपनी आदत अनुसार चुनौतियों से जूझेंगे एवं हर विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करें। ऐसा करने से आपको अपार खुशी की अनुभूति होगी। घर-परिवार में प्रेम का वातावरण उत्पन्न होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर में कुछ बेहतरीन लमहे व्यतीत करेंगे। पारिवारिक खुशहाली आपके मन की प्रसन्नता को बढ़ाने का कार्य करेगी। वहीं कारोबार के मामले दिन में कुछ ठीक नहीं है, उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। किसी प्रकार की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन तनावपूर्ण रह सकता है। सेहत की स्थिति बढ़िया है। अपने आप को क्रोध में ना आने दें अन्यथा परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। संयम एवं समझदारी से लगन पूर्वक मेहनत करते जाए, सभी कार्य आप के अनुरूप संपन्न होंगे।

तुला राशिफल

कार्य में परिवर्तन होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन परिवर्तन के योग्य है। अपने आपको अधिक क्रियाशील बनाने की चेष्टा करें तभी आपके सामने बेहतरीन मौके आएंगे। परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। स्वास्थ्य आदि संबंधी परेशानी से पीड़ित रहेंगे। घर में किसी बात  को लेकर बहस हो सकती हैं। अपनी माता की सेहत का ख्याल रखें एवं उन्हें प्रसन्न रखें। परिवारिक माहौल ठीक-ठाक नहीं रहेगा, आपस में द्वेष की भावना बनी रहेगी, यहां तक की लड़ाई-झगड़ा तक होने की संभावना दिख रही हैं। आज धार्मिक कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, मानसिक शांति की तलाश रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति धन भी व्यय करेंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन आज कुछ ठीक नहीं है, वहीं प्रेम प्रसंग में आप एक-दूसरे से अपने मन की बातें साझा करेंगे, साथ ही परेशानियां, खुशियां आदि बांटने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार है। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत ही शुभकारी रहेगा, खासतौर पर वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों की उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। आज आप के सम्मान में वृद्धि होगी। वकालत के छात्रों को अपने किसी उच्च वकील के साथ इंटर्नशिप आदि करने का या उनसे मुलाकात का शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कारोबारियों के लिए भी आज का दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। सामान्यतः आज आपका अध्यात्म के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आप बड़े-बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। आज के दिन किया गया आर्थिक निवेश अत्यंत ही फलदाई सिद्ध होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे जिसमें आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे एवं कार्यों में सहयोग कर अपनी बेहतरीन साझेदारी निभाएंगे। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी, दिन बढ़िया व्यतीत होगा।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातक आप समझदारी से काम लें। आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इसके लिए आपको बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेनी चाहिए। चूँकि यह निर्णय आपके भविष्य को प्रभावित करेगा, इसलिए सोच-समझकर ही फैसला ले। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर नहीं है, आज आपका मन पढ़ाई से दूर हटेगा, भटकाव के पूरे आसार हैं। आर्थिक उन्नति होगी, इसके साथ-साथ घरेलू भौतिक संपदा में खर्च बढ़ेगा। सोच समझकर नियंत्रण के साथ कार्य करें। पारिवारिक जीवन कुछ ठीक-ठाक नहीं है, रिश्तो में समरसता बनाकर आगे बढ़ने की चेष्टा करें अन्यथा आप आगे बढ़ने की होड़ में स्वयं को पीछे छोड़ देंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा।

मकर राशिफल

आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से पीड़ित रहेंगे, शारीरिक थकान बनी रहेगी जिससे मन भी अस्वस्थ रहेगा। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है, मौसमी प्रभाव आपको प्रभावित कर सकता है। एक बार पुनः चारों ओर महामारी का प्रकोप विस्तृत हो रहा है, अतः इस दृष्टिकोण से भी आप स्वयं तथा अपने अपनों को सुरक्षित रखने की पूरी चेष्टा करें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके आपसी रिश्ते मजबूत बनेंगे। अचल संपत्ति की खरीद पर चर्चा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे फिर भी आपके कार्य की सराहना की जाएगी। प्रेम प्रसंगों के दिन लिए बेहतर है। माताजी को लेकर मन चिंतित रह सकता है, वह किसी बड़ी मुसीबत में फंसी है, उनको परेशानियों से घिरा देखकर आपका अंतर्मन अत्यंत ही दुखी होगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों द्वारा आज के दिन की गई यात्रा सफलता दिलाएगी, यह यात्रा कार्य क्षेत्र के विस्तार में अपना अहम योगदान देगी। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। सभी कार्यों में आपको आसानी से शुभ परिणाम प्राप्त होगा, उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करेंगे। व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा, दूसरों के लिए किया गया कार्य आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा जबकि शत्रु पक्ष के लिए द्वेष का कारण बन सकता है। अतः सतर्क रहें एवं समझदारी से कार्य करें। पारिवारिक जीवन में कोई सुखद घटना घटित होगी, घर के किसी जन की ओर से कोई बड़ी शुभ समाचार प्राप्त होने की सम्भावना हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर जातक अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त कर स्वयं को खुशहाल महसूस करेंगे एवं अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम व आभार व्यक्त करेंगे।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगे, किसी बात को लेकर खुद में ही उलझे रहेंगे। कामकाज में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे, आज आप दूसरों की मदद करने हेतु आगे आएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि  आपका पारिवारिक जीवन कुछ ठीक नहीं है, घर में थोड़ी कलह-क्लेश होने की संभावना है। किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा। जबकि प्रेम प्रसंगों में दिन कुछ ठीक नहीं है। संतान को लेकर जो आस आपके मन में लंबे समय से बनी हुई थी, वह टूटती हुई नजर आएगी। आपके भरोसे पर पानी फिर जाएगा जो आप को अंदर से झकझोर कर तोड़ने का कार्य करेगा। समझदारी से कार्य करें, स्वयं को दुखी पीड़ित करने का कोई फायदा नहीं है।