विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

जुलाई माह में जन्मे लोग होते हैं कुछ खास गुणों के धनी

Nature and Intersting facts about people born in July

जीवन में उत्पन्न हो रही सम-विषम परिस्थितियों व अनेक घटनाओं पर मानव का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। मानव सदा अपने कर्मों के अनुसार ईश्वर द्वारा दी गईं फलस्वरूप परिस्तिथियों को भोगकर अपना जीवन यापन करता हैं, किन्तु उसके जीवन के गुण व दोष बहुत सी कार्यप्रणालियों पर निर्भर करते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति का संपूर्ण जीवन खगोलीय घटनाओं उनके कुंडली से संबंधित तथ्यों पर आश्रित होता है जिसमें हर छोटी-छोटी चीजें हमारे जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव डालती है, जैसे कि हमारा नाम, जन्म स्थान, जन्मतिथि, जन्म के माह आदि इन सब पर भी पर हमारे जीवन के गुणों व दोषों को निर्धारित किया जाता है।

हम जिस माह में जन्म लेते हैं, उसको अपना गुरु मानते हैं। जिस प्रकार उस माह में संपूर्ण जगत में गतिविधियां चल रही होती है, उसी प्रकार मास के मुताबिक हमारे जीवन भी गुण व दोषों की अधिकता होती है। वर्तमान में हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ मास यानी कि जुलाई का महीना आरंभ हो चुका है। तो चलिए आज हम जानते हैं कि जुलाई के माह में जन्म लेने वाले लोग किस प्रकार की प्रकृति के होते हैं, इनके अंदर क्या कुछ खास होता है, और क्या कुछ खामियां होती हैं। इन सब से हम आज आपको रूबरू कराते हैं -

ये भी पढ़ें: सफलता पाने के अचूक और सरल ज्योतिषीय उपाय

जुलाई माह में जन्मे लोगों की विशेषताएं

रचनात्मक कार्यों में निपुड़

शोध के अनुसार जुलाई में जन्मे लोग शिक्षा में औसत होते हैं। वे किताबों में लीन रहने से ज्यादा बाहरी दुनिया को महसूस करने में ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। वे किताबी ज्ञान से ज्यादा प्रायोगिक जीवन जीने में ज्यादा खुशी महसूस करते हैं। ऐसे जातकों को अपने जीवन में अधिक से अधिक रचनात्मक कार्यों को करने में रुचिकर होती है। वे पर्यावरण के समीप रहकर उसमें अपने घर के भांति रहना पसंद करते हैं। उन्हें संगीत, कला, तकनीकी कार्य, बिजनेस आदि में रुचि होती है। वे जीवन में किसी के अधीन कार्य करने से बेहतर स्वयं का बिजनेस करने में सक्षम होते हैं। वे किसी के आधार पर नहीं, अपितु स्वयं के पैरों पर खड़ा होना भाली-भांति जानते हैं।

खुशमिजाज व्यक्तित्व

विभिन्न शोध के अनुसार जुलाई माह में जन्मे लोग छोटी-छोटी सफलताओं में खुश रहना जानते हैं। उनके समक्ष कितनी बड़ी विपदा खड़ी होगी, तब भी वे किसी को उस विपदा का, अहसास नहीं होने देते। प्रतिकूलताओं से पूर्ण जीवन में भी अपने सफलताओं के रास्ते को अनुकूलताओं से पोषित करना भलीभांति जानते हैं। कहते हैं कि अगर वे दलदल के बीच फसें भी होंगे, तो भी वह बिना किसी शिकायत के, सामने वाले से हँसते-मुस्कुराते ही बात करेंगे। वे अपने गमों से भरे पलों में भी, उनको खुशी के पल में परिवर्तित कर उसमें खुश रहना जानते है।

ये भी पढ़ें: जानिए आपका राशिफल

आकर्षण का केंद्र

अनेक शोध संस्थानों के अनुसार इस माह में जन्मे लोगों का विकास तीव्र गति से होता है। ये जन्म से ही सामान्य बच्चों के आधार में लम्बे व हस्ट पुष्ट होते हैं। अपने अद्भुत शारीरिक गठाव के कारण, ये समाज में आकर्षण का केंद्र भी बनते है। ये कैसी भी परिस्थिति में स्वयं को अपनी लंबाई के समान उच्च स्तर पर उठाना व निखारना जानते हैं।

भावना के धनी

इस माह में जन्मे लोगों में भावना की प्रधानता होती है। ये किसी कार्य को करने में भावना के आधार पर ही निर्णय लेते हैं। कहते है कि ये अपने जीवन के सभी निर्णय भावना की अधिकता में ही लेते हैं, न के बराबर ही निर्णय दिमाग की सलाह से लिया करते हैं। इसी वजह से इन्हे कई बार अपने जीवन में मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। अपनी भावना की अधिकता में ही इन्हें लोगों से अधिकतर उपहार स्वरूप धोखा मिलता है।

सबका साथ, सबका विकास में रखते है विश्वास

इस माह में जन्मे लोग सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। वे किसी का बुरा नहीं चाहते हैं। वे हमेशा दूसरों की सहायता करने में विश्वास रखते हैं। अगर वे किसी मुकाम पर पहुँच भी जाते हैं, तो सभी को सफलता तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं। किसी की सहायता के लिए ये लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। वे अपना सब कुछ अर्पण कर सकते हैं, अगर किसी को उनकी सहायता की आवश्यकता है।

हठ की आदत

जुलाई में जन्मे लोग बहुत ही जिद्दी होते हैं। वो कुछ भी पाना चाहते है और अगर उन्हें नहीं मिलता, तो वह उसके पीछे जी-तोड़ मेहनत करते है, अंततः जब तक उसे प्राप्त नहीं कर लेते, वो राहत भरी श्वाश नहीं लेते। हठी होने के कारण उनमें घमंड की मात्रा अधिक होती है। वे अपनी चीजों, अपनी सफलता आदि पर अभिमान करने लगते हैं जिस कारण कभी-कभी उन्हें स्वयं को अकेलेपन में भी जीवन यापन करना पड़ता है।

महानता से है वास्ता

इतिहास में जुलाई माह में कई ऐसी महान हस्तियों ने जन्म लिया जो आज भी विश्व में लोकप्रिय हैं। नेल्सन मंडेला, प्रिंसेस डायना व अमेरिका के पुरातन काल राष्ट्रपति, इन सभी महान हस्तियों का जन्म जुलाई माह में ही हुआ था। इसी प्रकार यह मान्यता है कि इस माह में जन्मे लोग अपने जीवन में उच्च शिखर पर शुशोभित होते हैं और सफलता की चरम सीमा का चरण स्पर्श करते हैं।

जुलाई माह में जन्में लोगों के शुभ अंक

इस माह में जन्मे लोगों को अपने सभी शुभ कार्य 4 ,2, 9 तारीख को ही करना चाहिए। 4, 2 ,9 अंक का  प्रयोग अपने जीवन में अधिक करना चाहिए, ये उनके लिए शुभ है।

जुलाई माह में जन्मे लोगों के शुभ रंग

इस माह में जन्मे लोगों को नारंगी, पीला व नीला रंग अतिप्रिय होता है। ये अपनी दिनचर्या में भी इन रंगों का अधिक अनुसरण करते है।

जुलाई माह में जन्मे लोगों के शुभ दिन

इस माह में जन्मे लोगों को अपने अधिक से अधिक कार्य सोमवार, शुक्रवार व शनिवार को करना चाहिए। जुलाई माह में जन्मे जातकों के ग्रह गोचरों की स्थिति के अनुरूप यही दिन उनके लिए शुभकारी हैं।

जुलाई में जन्मे लोगों हेतु कौनसी धातु है शुभ

इस माह में जन्मे लोगों को डायमंड को चांदी में पहनना चाहिए। इससे उनके सभी दोषों के निवारण हो सकते हैं। लेकिन एक बार किसी ज्योतिष की सलाह अवश्य लें ।