विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 6 जून 2020

Dainik Rashifal 6 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातक अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण रखें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों का आज का दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के स्थानांतरण के योग हैं। आज आपका आत्मविश्वास आपके कार्यों को प्रगति दिलायेगा। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिलने की संभावना है। आज आप कहीं यात्रा हेतु जा सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कार्यों मनोनुकूल पूर्ण होंगे। मन प्रसन्नता से युक्त रहेगा। आपकी प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आप किसी विशेष योजना पर कार्य कर रहे हैं जिससे लाभ के योग बनेंगे। अब अपने सौंदर्य प्रसाधन एवं मनोरंजन के कार्यों में व्यय कर सकते हैं, इससे आपको आंतरिक प्रसन्नता भी मिलेगी। कला से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन राशि

लंबे समय से अटके कार्य संपन्न हो जाएंगे। किसी रचनात्मकता आदि से संबंधित कार्यों को अंजाम देने की चेष्टा में लगे रहेंगे। संगीत से जुड़े लोगों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपकी आर्थिक आमदनी में थोड़ी दिक्कत आ सकती हैं। विवाहितों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। प्रेम सम्बंधित मामलों में दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप किसी विशेष मुकाम को प्राप्त कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगेगा। बच्चे अपनी किताबों में लगे रहेंगे तो बड़े छात्र ऑनलाइन किसी विषय पर अनुसंधान करने में व्यस्त नजर आएंगे। आज आपको अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण स्थिति बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। घर के बच्चों की ओर से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी बौद्धिकता एवं तार्किकता से सभी समस्याओं का निदान निकालने में सक्षम है।

सिंह राशि

अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें, आपकी वाणी से आपके बने-बनाए कार्य खराब हो सकते हैं, साथ ही किसी के मन को भी ठेस पहुंच सकती हैं। आर्थिक मामले में दिन बढ़िया है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन आराम से भरा रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के मन में एक-दूसरे के प्रति विश्वास पात्रता और भी अधिक विकसित होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में बढ़िया रहेगा। आज आप कहीं घूमने जाने हेतु योजना बना सकते हैं। रचनात्मकता से जुड़े लोग किसी नई रचना का प्रादुर्भाव कर सकते हैं। कोशिश करें आज आप अपने सभी आवश्यक कार्य शाम होने से पूर्व ही संपन्न कर ले, इससे सफलता एवं लाभ मिलने की संभावना अधिक रहेगी। पारिवारिक लोगों का आप के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

तुला राशि

घर-परिवार की जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। सेहत का ख्याल रखिए, मौसमी प्रभाव की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्या आ सकती हैं। फिजूल के झगड़ों से बचने की चेष्टा करें। अपनी गलतियों को स्वीकार करें एवं उनके सुधार हेतु प्रयास करें, इसी में आपका हित है। आर्थिक मामले बेहतर होने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के बीच उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा जबकि प्रेम जीवन में स्थिति कुछ ठीक नहीं है। आज आप नये वस्त्र अथवा घरेलू भौतिक संपदा पर अपना आर्थिक व्यय करेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु विचार कर सकते हैं। दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। वाहन आदि से संबंधित कार्य में नुकसान होने की संभावना है। आज आपके किसी छोटे-मोटे सफर पर जाने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

आध्यात्मिक क्रियाकलापों को लेकर ऊर्जावान रहेगे। आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से ऐसे मुद्दों पर तर्क-वितर्क कर सकते हैं। संभवतः धर्म अध्यात्म से जुड़ी पुस्तकों का अध्ययन भी करना पसंद करें। आज आपको पेट से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, अतः अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन खुशनुमा है। प्रेम जीवन व्यतीत करने लोगों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा।

मकर राशि

किसी भी शोर-शराबे, वाद-विवाद आदि की वजह को जानने की चेष्टा करें, मुद्दे की नींव तक पहुंचना अत्यंत ही आवश्यक है तभी आप इसके सुधार हेतु प्रयत्न कर सकते हैं। आज आपका मन कार्यक्षेत्र को लेकर एकाग्र रहेगा जिसकी वजह से लाभ होने की संभावना है। सेहत के मामले में स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रही है, अतः अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा। आर्थिक मामलों में हानि होने की संभावना है। घर-परिवार में किसी से बेवजह बहस हो सकती हैं। आज किसी स्वजन से लंबे समय के बाद वार्तालाप से आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। किसी अन्य की बातों पर भरोसा करने से पूर्व उसकी पूरी जांच परख कर ले एवं स्वजनों के विचार अवश्य जान ले अन्यथा आपका मन अपनों को लेकर ही संकीर्ण बना रहेगा।

मीन राशि

आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ावा देंने के प्रयास में रहेंगे और अपनी रचनात्मकता को आपके कार्यक्षेत्र का हिस्सा बनाना चाहेंगे। वहीं स्वास्थ्य के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। आप अपने स्वजनों का ध्यान रखते-रखते अपनी सेहत बिगाड़ सकते हैं, अतः सचेत रहें। आज आप स्वयं को शारीरिक कष्ट से घिरा हुआ भी महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन कुछ ठीक नहीं है, आपका जिद्दी स्वभाव रिश्तो को बिगाड़ सकता है।