विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 मई 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 5 May 2020

आज दिनांक 5 मई 2020 वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि एवं दिन मंगलवार है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक बना है।

आज त्रयोदशी तिथि रात्रि 11 बजकर 22 मिनट तक है जिसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। हस्त नक्षत्र संध्या काल मे 04 बजकर 39 मिनट तक है। साथ ही आज चित्रा नक्षत्र का आरंभ भी होगा। आज वज्र योग अर्धरात्रि 12 बजकर 42 मिनट तक बना है, फिर सिद्धि योग का आरंभ हो रहा है। आज चंद्रमा अर्धरात्रि 03 बजकर 15 मिनट तक कन्या जिसके बाद फिर तुला राशि पर संचार करेगा।

शुभ मुहूर्त में आज अभिजीत सुबह दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक बना है। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 5 मई 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। स्थिति मध्यम बनी रहेगी। एक तरफ आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर खर्च में वृद्धि हो रही है जिससे आप मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद है तो वहीं प्रेम जीवन में सामान्य बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: पति-पत्नी के बीच के कलह को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय

वृषभ राशि

आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। कारोबार में लंबे समय पूर्व किया गया निवेश आज आपके लिए कई गुना अधिक फलदाई हो जाएगा जिससे मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। घरेलू वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख का भोग करेंगे। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद है। अपने खान-पान पर ध्यान दें ताकि सेहत की स्थिति ठीक रहे।

मिथुन राशि

लाभ के योग हैं। कई अटके हुए कार्य बनेंगे। पुराने लंबे समय से रुके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, कम मेहनत पर भी अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि लेंगे। मन शांत एवं चित्त प्रसन्न रहेगा। गृहस्थ जीवन आनंदमय है।

ये भी पढ़ें: बुद्ध पूर्णिमा तिथि और इसका महत्त्व

कर्क राशि

आज आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा जिससे आपके द्वारा किए गए सभी कार्य बन जाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। हालांकि कुछ-कुछ कार्यों में अनेकानेक उलझन भी आएंगी जिससे आपका मन क्रोधित हो जाएगा। आपका क्रोध आपके शुभ दिन को अशुभ बनाने का कार्य करेगा। इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें, बिना मतलब के वाद-विवाद में ना फंसे।

सिंह राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आर्थिक मामलों में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। अचल संपत्ति को लेकर परिवार में कलह-क्लेश उत्पन्न हो सकता है। शत्रुओं से सजग रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

ये भी पढ़ें: गृहदोष को दूर करेंगे ये सरल उपाय

कन्या राशि

दिन बढ़िया है, लाभ ही लाभ होंगे। आप अपनी उम्मीदों से अधिक लाभ की प्राप्ति करेंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। माता का सहयोग आपके किसी बिगड़ते कार्य को बना देगा। सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, मौसम का प्रभाव आपकी सेहत को प्रभावित करेगा। सर्दी, जुकाम, सिरदर्द आदि से पीड़ित हो सकते हैं, अपना ख्याल रखें।

तुला राशि

अपने विरोधियों की कूटनीतियों पर नजर रखें अन्यथा आप मात खा सकते हैं। भाग्य थोड़ा कमजोर है, अपनी बौद्धिकता का प्रयोग करने की आवश्यकता है। समझदारी से सभी कार्यों को संपन्न करें। आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है, हालांकि आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

सोच समझकर आपकी वाणी का प्रयोग करें अन्यथा ये आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकती हैं। आवश्यकता अनुसार ही उचित शब्दों का प्रयोग करें। आपके रिश्ते आपके कर्कश शब्दों से प्रभावित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन सुखद है, एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि

दिन आनंद से भरा है। घर-परिवार के साथ बेहतरीन लमहे व्यतीत करेंगे। किसी बात को लेकर मन क्रोधित हो सकता है किंतु बाद में पारिवारिक माहौल से स्थिति सामान्य हो जाएगी। ध्यान रहे आप क्रोध में आकर कुछ ऐसा ना बोल दें जिसका प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़े। खर्च में कमी आएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशियों से भरा है।

मकर राशि

विज्ञान से जुड़े छात्रों के लिए दिन अत्यंत ही शुभकारी है। आज आप जनकल्याण हेतु कोई बड़ा अनुसंधान आदि सम्पन्न कर सकते हैं जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु विचार कर सकते हैं। इसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा तभी सफलता प्राप्ति संभव है।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा है। घर-परिवार का साथ मिलेगा। आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे सफलता प्राप्त करेंगे। आज सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है, मौसमी प्रभाव आपको प्रभावित कर सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें अन्यथा बड़ी मुसीबत उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशि

मानसिक रूप से स्वयं को अस्वस्थ महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर मन चिंतन की स्थिति में डूबा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मुद्दों पर चर्चा होगी जिससे आपके बीच की आपसी समझ विकसित होगी एवं तत्पश्चात आप परिस्थितियों को सुधारने में स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती हैं।