विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 5 February 2020

आज दिनांक 5 फरवरी 2020 को माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन बुधवार है। विक्रम संवत् 2076 है। एकादशी तिथि रात्रि 09 बजकर 31 मिनट तक रहेगी जिसके उपरान्त द्वादशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 58 मिनट तक है। इसके उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का प्रवेश करेगा। आज से विष्कुंभ योग का आरंभ हो गया है। वणिज करण प्रातः 09 बजकर 47 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ है। आज चन्द्रमा अपराह्न 02 बजे तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज गुप्त नवरात्र व्रत के पारण का भी दिन है।

आज राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस कालावधि में कोई भी शुभ कार्य न करें। वहीं आज शुभ काम करने के लिए अभीजित मुहूर्त अपराह्न 11:45 से 12:19  बजे तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 5 फरवरी 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के दैनिक राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

आज भाग्य आपके साथ है। दिन बेहतर है। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यभार बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन लगाकर मेहनत से कार्य करें।

बुध ग्रह शांति के सटीक एवं सरल उपाय

वृषभ राशि

दिन उतार-चढ़ाव युक्त है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। कारोबार में लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन बेहतर है, आज एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

कार्य क्षेत्र में अनेकानेक बाधाएं उत्पन्न होंगी जिसका आपको डटकर सामना करने की आवश्यकता है। सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है। मानसिक तनाव बरकरार रहेगा फिर भी आप सभी कार्य सरलता पूर्वक पूर्ण करेंगे।

कर्क राशि

दिन मंगलकारी है। आज सभी कार्य कुशलता पूर्वक संपन्न होंगे। आर्थिक मामलों में दिन उतार-चढ़ाव युक्त है। एक तरफ लाभ के योग हैं तो दूसरी तरफ हानि के योग हैं। घर में खुशहाली बनी रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखना आवश्यक है।

जानें हीरा रत्न के बारे में और क्या हैं इसके प्रभाव

सिंह राशि

घर परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आज किसी समारोह आदि का आयोजन संभव है। घर के बड़े-छोटों सभी के साथ प्रेम व स्नेह पूर्वक वार्तालाप करेंगे। वाद-विवाद आदि से बचने का प्रयत्न करें।

कन्या राशि

आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, किसी से अनावश्यक बहस ना करें अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।

तुला राशि

दिन बेहतर है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। गृहस्थ माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में दिन अत्यंत ही बेहतर है, आपसी करीबिया बढ़ेंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों पर आज कार्यभार बढ़ेगा जिसका आप जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने की चेष्टा करेंगे। इन सब का प्रभाव सेहत पर दिखेगा। सर्दी, जुकाम आदि से पीड़ित रहेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन होने की संभावना है।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में अनेकानेक चुनौतियां आएंगी जिसका आपको हिम्मत के साथ सामना करने की आवश्यकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। घरेलु माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य आदि से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के शत्रु उनके विरुद्ध हावी हो सकते हैं। अपने विरोधियों से सतर्क रहें। वे आपके विरुद्ध कोई योजना बना रहे हैं। कार्यभार बढ़ेगा। अनावश्यक व्यय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। दूसरों की मदद करेंगे।

कौन सी दिशा की दीवार पर घड़ी बदलेगी आपकी भाग्य दशा

कुम्भ राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी रचनात्मकता एवं क्रियाशीलता से प्रभावित होंगे। आपकी कार्यक्षमता, कार्यकुशलता एवं बौद्धिकता के साथ नेतृत्व क्षमता के लोग सराहना करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों का भाग्य उनके साथ है। प्रत्येक कार्य दिल से करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। पुराने दोस्त से भेंट हो सकती है जिससे मन खुशी से भर उठेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।