विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 4 March 2020

आज दिनांक 4 मार्च 2020 को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, दिन बुधवार है। विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में है और दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसन्त ऋतु है। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।  ज्योतिषशास्त्र अनुसार राहुकाल के दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। आज नवमी तिथि अपराह्न 02 बजे तक है जिसके उपरांत दशमी तिथि का आरंभ होगा। आज मृगशिरा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 23 मिनट तक रहेगा जिसके बाद आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ होगा। वहीं प्रीति योग पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट तक है। फिर आयुष्मान योग शूरू होगा।

कौलव करण अपराह्न 02 बजे तक है जिसके उपरांत गर करण का आरंभ हो रहा है। आज चन्द्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 48 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक है। साथ ही अमृत काल मध्य रात्रि के बाद 1 बजकर 25 मिनट से 03 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों का आज 4 मार्च 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो आइये जानते हैं क्या है आज का राशिफल और किन राशि वालों की भाग्य आज देगा शुभ परिणाम।

मेष राशि

आर्थिक मामलों में दिन उतार चढ़ाव युक्त है। एक तरफ आपके खर्चे में बढ़ोतरी होगी तो वहीं दूसरी तरफ परिवार के किसी जन के सहयोग की वजह से अचल संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की आज किसी बात को लेकर मन में दुविधा की स्थिति रहेगी। आर्थिक व्यय पर नियंत्रण बनेगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन राशि

दिन शुभकारी हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। प्रेमी जन का सहयोग बना रहेगा। अपने प्रिय के साथ वक्त व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आज भाग्य आपके साथ हैं, पारिवारिक सहयोग से लाभ होगा।

बुध ग्रह के उपाय जो करेंगे बुध को शांत

कर्क राशि

आज आपको चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे लेकिन आप उस पर विजय हासिल करने में सफल रहेंगे। अपनों का सहयोग आपको सफलता दिलाएगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। जोश व उल्लास के साथ कार्य करें।

सिंह राशि

करीबी रिश्तों में अनबन हो सकती है। सोच समझ कर बात करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज यात्र के योग हैं। यह यात्रा आपकी सफलता के मार्ग प्रशस्त करेगी साथ ही आपके लिए मंगलकारी सिद्ध होगी।

कन्या राशि

दिन शुभ है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अत्यंत ही उत्तम है। वैवाहिक जीवन में क्लेश की स्थिति बनी रहेगी। परिवार वालों का स्नेह आपकी मानसिक प्रसन्नता का कारण रहेगा। कार्य में सफलता हासिल करेंगे।

पुखराज रत्न के लाभ

तुला राशि

आर्थिक उन्नति के आसार हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सोच समझ कर बात करें, अनावश्यक झगड़ों में ना पड़े। यह आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। अतः अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयत्न करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालो के लिए आज का दिन मध्यम है। यात्रा के योग हैं जिससे शारीरिक थकान आएगी। सेहत से सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, मौसमी प्रभाव स्पष्ट दिखेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपनों का सहयोग बना रहेगा।

धनु राशि

अपनो का साथ बल देगा। घर के लोगों के सहयोग से कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। कोई बड़ी खुशखबरी आज प्राप्त होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कौन सी दिशा की दीवार पर घड़ी बदलेगी आपकी भाग्य दशा

मकर राशि

आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी जिस पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि

भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। गृहस्थ माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन मध्यम है। स्वास्थ्य विकार की वजह से किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।