विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 4 January 2020

आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। यह नववर्ष का पहला शनिवार है। आज नवमी तिथि रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। साथ ही शिव योग देर रात 11 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। शिवयोग आदिनाथ शिव शंभू की छत्रछाया प्राप्त करने का उत्तम योग है। इस योग में आरंभ किए सभी कार्य सफल होते हैं। इसके अतिरिक्त आज रेवती नक्षत्र सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो जाएगा जिसके बाद अश्विनी नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। अश्विनी नक्षत्र आज पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

इतने प्रकार के योगों के बाद यह जानना आवश्यक हो जाता है कि आज 4 जनवरी 2019 का दिन सभी 12 सितारों के लिए कैसा होगा। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। यह गणना खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि आदि को देखकर की गयी है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो आइये जानते हैं आज का राशिफल और ये भी कि किन राशि के जातकों का चमकेगा आज भाग्य।

मेष राशि

आज का दिन बेहतरीन है। नये लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव दिख सकता है। सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि

यह दिन सफलता प्राप्ति का दिन है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभ के मार्ग खुलेगी। दिन प्रगति  करने का है। मेहनत से कार्य करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह एवं प्रेम बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं, सेहत का ख्याल रखिए।

कर्क राशि

आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। व्यस्तता के कारण मानसिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में चौकन्ना रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

आज आप भविष्य के बारे में विचार कर कार्य करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आपके कार्यक्षेत्र में भी उन्नति का कारण बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप विशेष कार्यों को पूर्ण करेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी का प्रेम प्राप्त होगा। कुंवारी कन्याओं के विवाह संबंधी वार्तालाप को दिशा मिलेगी। पारिवारिक सहयोग से लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लाभ के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। मानसिक परेशानी दूर होगी। शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक सहयोग लाभदायक है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

ये भी पढ़ें :-

वृश्चिक राशि

पूजा पाठ करने में मन लगेगा। गरीबों की सेवा करेंगे। दान धर्म के कार्य करेंगे। यह शुभ कर्म आपको समाज में ख्याति दिलाएगा। वैवाहिक जीवन भी आनंदमय रहेगा। संतान से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं।

धनु राशि

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। सभी कार्य रुचि पूर्वक प्रसन्नता के साथ करेंगे जिससे आपको सफलता भी प्राप्त होगी। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, आवेश में कुछ अनुचित ना कर गुजरे, इस बात का ख्याल रखें। धन लाभ के योग हैं।

मकर राशि

अपनी वाणी पर संयम बरतें, यह आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी की वजह से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। वहीं प्रेम प्रसंगों में कुछ खास नहीं। पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी।

कुम्भ राशि

व्यापार में लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती हैं। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पुराने मतभेद दूर होंगे। रिश्तो के क्लेश विघ्न दूर होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। मौसमी प्रभाव पड़ सकता है।

मीन राशि

दिन बेहतरीन है। आपकी रचनात्मकता आपको सफलता दिलाएगी। कारोबार में लाभ ही लाभ होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। सेहत की स्थिति भी सामान्य है।