विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 4 April 2020

आज दिनांक 4 अप्रैल 2020 चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि एवं दिन शनिवार है। विक्रम संवत् 2077 गतिमान है। आज के दिन सूर्य उत्तरायण की स्थिति में  एवं उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। अशुभ काल यानी राहुकाल आज प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। अतः इस दौरान आप किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। वहीं आज एकादशी तिथि है जो रात्रि 10 बजकर 30 मिनट तक चालयमान रहेगी जिसके बाद द्द्वादशी तिथि का आरंभ होगा। साथ ही आश्लेषा नक्षत्र सायं 05 बजकर 08 मिनट तक है। फिर मघा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा।

आज के दिन चंद्रमा सायं 05 बजकर 08 मिनट तक कर्क राशि मे है जिसके बाद यह सिंह राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक है। इसके अतिरिक्त विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 4 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव युक्त है। सेहत से सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हो सके तो मौसमी प्रभाव से बचें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन के सुखों का भोग करेंगे। संतान सम्बंधित किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे।

राशिफल द्वारा जाने आपका दिन

वृषभ राशि

दिन बेहतर है। आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक माहौल बेहतर है। संतान के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपसी रिश्तो में प्रगाढ़ता आएगी।

मिथुन राशि

आज आपका मन खुशियों से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक प्रसन्नता बरकरार रहेगी। सभी कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न होंगे। उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्य आपके साथ हैं। लाभ के योग हैं।

वास्तु के इन उपायों से बढ़ती है आर्थिक सम्पन्नता

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग हैं। गृहस्थ माहौल बेहतर रहेगा, सुख-शांति बरकरार रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी धर्म-कर्म से जुड़े समारोह  आदि में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह राशि

दिन मध्यम है। सेहत संबंधित समस्याएं उत्पन्न होंगी, पुराने रोग उभर सकते हैं। घर में किसी प्रकार के वाद-विवाद के होने की संभावना है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत का विशेष ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव हावी हो सकता है।

आज का राशिफल बताएगा कैसे गुजरेगा आपका दिन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। आज आपके समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं आएंगी जिनका आप डटकर सामना करेंगे। पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है, सोच समझ कर कार्य करें।

तुला राशि

दिन सुखद है। यात्रा पर जाने से बचें, आज के दिन यात्रा पर जाना आपके लिए कष्टदायक हो सकती है। पारिवारिक जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। माता के सहयोग से कोई आवश्यक कार्य बन जाएंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद से युक्त रहेगा। आप किसी नए कार्य में हाथ लगाएंगे। आपके अपनों के बीच आपसी सहयोग भाव बना रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि

मन प्रसन्न है। कहीं यात्रा की योजना बनाएंगे किंतु यह यात्रा परिस्थितियों के कारण विफल हो जाएगी। घर में आनंद से भरे सुखद पल व्यतीत करेंगे। अपनों का साथ खुशियां प्रदान करेंगा। दिन बेहतर है।

मकर राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्ति का है। किसी बात को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक खुशी बरकरार रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

कुम्भ राशि

कार्यक्षेत्र हेतु आज का दिन लाभकारी है। उन्नति के योग हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्यो की प्रशंसा करेंगे। अचल संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। वाद-विवाद होने की आशंका है।

मीन राशि

किसी भी निर्णय को सोच समझकर ही लें अन्यथा गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना है। सेहत का विशेष ख्याल रखें, मौसमी प्रभाव हावी होगा। सर्दी जुकाम से पीड़ित हो सकते है। दांपत्य जीवन मे उथल-पुथल की स्थिति बनी है।