विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

31 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal  31 March 2020

आज दिनांक 31 मार्च 2020 चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि एवं दिन मंगलवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण को स्थिति में उत्तर गोल में अवस्थित है। आज राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। आज सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 50 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ हो रहा है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 31 मार्च 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सुखद है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घरेलु वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद है।

वृषभ राशि

दिन बेहतर है। कार्यक्षेत्र में मन लगा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर परिवार में आपसी स्नेह भाव बना रहेगा। हालांकि घर गृहस्थी के खर्च में भी वृद्धि होगी, फिर भी मन आनंदित रहेगा।

जानिए कैसा  रहेगा आपका राशिफल

मिथुन राशि

दिन बेहतर व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। अपनों के सहयोग से आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। माता का स्नेह प्राप्त होगा। सेहत के मामले में दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के आज कार्यक्षेत्र में दायित्व बढ़ेंगे। ज्यादातर दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। किसी अशुभ समाचार के प्राप्त होने की संभावना है। धैर्य बनाये रखें।

सिंह राशि

घर के बड़े बुजुर्गों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। हालांकि माता का प्रेम भाव आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा एवं सामंजस्य के साथ तालमेल बिठाने में सक्षम मदद करेगा। आज आप अचल संपत्ति से संबंधित कोई बड़ा फैंसला ले सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए दिन सुखद और प्रसन्नता से भरा है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। माता-पिता के सहयोग से कोई बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा। दिन आनंद से भरपूर रहेगा।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में आज का दिन कुछ ठीक नही है। आपके खर्च में वृद्धि होगी। आय के स्रोत में कमी आएगी। किसी नए कार्य को आरंभ करने की नीति बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन लाभकारी है।

नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में उन्नति पाने के उपाय

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज किसी से थोड़ी अनबन होने की भी संभावना है, अतः अपनी वाणी पर संयम रखें। बेवजह किसी से उलझने से बचें।

धनु राशि

आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं परन्तु बेहतर होगा आज आप घर से बाहर ना निकलें। सेहत से जुड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। मौसम का प्रभाव, वायरल इत्यादि से स्वयं को बचाए रखने की कोशिश करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव युक्त है। किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

कुम्भ राशि

मन प्रसन्न है। दिन खुशनुमा रहेगा। अपनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ यादगार समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि

दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। किसी अशुभ सन्देश के योग हैं। सेहत के दृष्टिकोण से भी आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। अपने तथा अपने अपनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखिए।