विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 3 March 2020

आज दिनांक 3 मार्च 2020 फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिन मंगलवार है। विक्रम संवत् 2076 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में दृश्यमान है। दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसन्त ऋतु है। आज राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 31 मिनट तक रहेगा, अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। वहीं अष्टमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 50 मिनट तक है जिसके उपरांत नवमी तिथि का आरंभ हो रहा है। आज रोहिणी नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, फिर मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ होगा। विष्कुंभ योग मध्याह्न 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा जिसके उपरांत प्रीति योग का आरंभ हो जाएगा। बव करण अपराह्न 01 बजकर 50 मिनट तक है, उसके बाद कौलव करण में प्रवेश करेगा। चंद्रमा रात्रि 11 बजकर 30 मिनट तक वृष राशि मे रहेगा, उसके बाद  मिथुन राशि पर संचार करेगा। शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक है। अमृत काल 12 बजकर 24 मिनट से 02 बजकर 13 मिनट तक रहेगा जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 3 मार्च 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलकारी है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं परन्तु मेहनत अधिक करनी होगी। सफलता में थोड़ा वक्त लग सकता है, परन्तु हिम्मत मत हारिए। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में उन्नति पाने के उपाय

वृषभ राशि

घर के बड़े-बुजुर्गों का ख्याल रखिए। स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। गृहस्थ दायित्व में वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है लेकिन उसके आगे के भविष्य हेतु आपको कोई नए कदम भी उठाने पड़ सकते हैं। दिन मंगलकारी है, लगन के साथ कार्य करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मध्यम है। जोश में आकर होश ना गवाये, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आवेश में आकर कोई अनुचित कार्य ना करें। किसी पर भी बिना सोचे समझे भरोसा ना ही करें। सोच-समझ कर कार्य करने की आवश्यकता है। आर्थिक उन्नति के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग हैं।

कर्क राशि

शत्रु पक्ष को आप परास्त करेंगे। पुरानी मानसिक परेशानियां समाप्त होगी। सफलता प्राप्ति के योग हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अपनों का सहयोग बना रहेगा जिससे कार्य करने में आत्मविश्वास की अनुभूति होगी।

नीलम रत्न के लाभ और इसकी धारण विधि

सिंह राशि

आर्थिक लाभ के आसार हैं। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में वरिष्ठो का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

कन्या राशि

आज मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं है, पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। किसी पुरानी बात को लेकर मन परेशान रहेगा किंतु अपनों का सहयोग बना रहेगा जिससे स्थिति भी बेहतर प्रतीत होगी।

तुला राशि

दिन उतार चढ़ाव भरा है। आपको अपने रिश्तो पर ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ ही अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयत्न करें। किसी से वाद विवाद ना करें। घर के वरिष्ठों को लेकर मानसिक तनाव की स्थिति में नहीं सकते है।

वृश्चिक राशि

अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आपका क्रोध बनते हुए कार्यों को बिगाड़ सकता है। किसी कार्य के लिए लंबे समय से किया जा रहा प्रयत्न आज फलित होगा लेकिन आपको सब्र रखने की आवश्यकता है। धैर्य से कार्य करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर है किन्तु आज आपको आत्मविश्वास से कार्य करने की आवश्यकता है। सफलता प्राप्ति के पूर्ण योग है। सब्र रखें, अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने आप पर विश्वास रखना अत्यंत ही आवश्यक है।

मकर राशि

दिन मंगलकारी है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे प्रसन्नता से भरा माहौल रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ वक्त व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि

अपने बोली पर काबू रखने की जरुरत है, आपकी एक गलत बात आपके मान सम्मान को हानि पहुंच सकती हैं। अपने सहकर्मियों से केवल कार्य भर मतलब रखें, अधिक जुड़ाव आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। परिवार के सदस्यों का विश्वास डगमगा सकता है।

मीन राशि

भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा लेकिन मेहनत में कटौती ना करें। घर में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत से सम्बंधित विकार से ग्रसित हो सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा, एक दूसरे का ध्यान रखेंगे।