विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 3 April 2020

आज दिनांक 3 अप्रैल 2020 चैत्र शुक्ला की दशमी तिथी तथा दिन शुक्रवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण में और उत्तर गोलार्द्ध में स्तिथ हैं। आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट दोपहर 12 से बजे तक रहेगा। वहीं दशमी अर्धरात्रि 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगी जिसके पश्चात एकादशी तिथि का आरंभ होगा।

आज पुष्य नक्षत्र शाम 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा जिसके बाद आश्वलेषा नक्षत्र की शुरुआत होगी। साथ ही आज सुकर्मा योग दोपहर 01 बजकर 09 मिनट तक रहेगा जिसके पश्चात धृतिमान योग प्रारम्भ होगा। वहीं आज तैतिल करण दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक रहेगा जिसके बाद वणिज करण की शुरुआत होगी। साथ ही आज के दिन चंद्रमा दिन-रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 3 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आज का दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। किसी नए काम में हाथ लगा सकते हैं। घरेलू माहौल खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी के साथ यादगार लम्हे व्यतीत करेंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन थोड़ा मध्यम है।

वृषभ राशि

आपके सभी कार्य अनुकूल संपन्न होंगे। किसी कार्य की वजह से सभी मानसिक इच्छाएं संपन्न होंगी एवं आप अपनी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। आज के दिन लाभ के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लोग आपके कार्यों की वाहवाही करेंगे।

क्या कहते हैं आज आपके सितारे, जानिए आज के राशिफल द्वारा।

मिथुन राशि

आज आपकी बातों का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। संगीत में आपकी रुचि बढ़ेगी जिसमें आप अपने आपको आजमाने की कोशिश भी करेंगे। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा, साथ ही जीवनसाथी को आज सेहत से जुड़ी समस्याएं भी आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- शुक्र ग्रह के उपाय

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए मार्ग खुलेंगे। विवाहितों के लिए आज का दिन प्यार से भरपूर है, एक-दूसरे के साथ वक्त बिताएंगे। आज आपकी सूझबूझ आपको कई प्रकार की चुनौतियों को से लड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा है। कारोबारी तौर पर भिन्न-भिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लाभ की स्तिथि थोड़ी खराब रहेगी। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। शारीरिक तौर पर थकान रह सकती है। किसी भी प्रकार के नए निवेश से बचें, इससे आर्थिक तंगी पैदा हो सकती है। सूझ-बुझ से ही फैंसला लें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन आपका मन खुश रहेगा, जिससे कई काम बनेंगे। प्रेम प्रसंग के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। विवाहित लोग आज अपने जीवनसंगी से किसी विशेष मामले में बात कर सकते हैं। स्वास्थ्य की स्तिथि बेहतर है।

तुला राशि

तुला राशि के लोग आज किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बना सकते हैं। आज घर की स्वच्छता पर ध्यान दे सकते हैं। कार्य के विषय में दिन अनुकूल है। आज के दिन किसी भी सफर पर जाने से बचें। क्रोध पर काबू रखना आवश्यक होगा।  विवाहितों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रह सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा, आज पुराने समय से अटकी हुई सभी योजनाएं पूरी होंगी। सेहत के मामले में आज अनियमित खानपान की वजह से शारीरिक कष्ट की अनुभूति हो सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है जिसके फलस्वरूप दांपत्य जीवन में परेशानियों से रूबरू होना पड़ सकता है। आमदनी में इजाफा होगा और व्यय में कमी आएगी।

मकर राशि

मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अनावश्यक खर्चों से बचेंगे। आर्थिक लाभ के नए स्रोत आज मिल सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में आज आनंदमय पल आएंगे। संतान पक्ष की उन्नति होगी।

कुम्भ राशि

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। पिता से किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी जिससे मन में प्रसन्नता की लहर दौड़ उठेगी।

मीन राशि

कार्यस्थल पर दायित्व बढ़ेगा जिससे आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर खुद को असमर्थ एवं परेशान पा सकते हैं। मन में किसी प्रकार की चिंता बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।