विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

28 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 28 February 2020

आज दिनांक 28 फरवरी 2020, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है एवं दिन शुक्रवार का है। विक्रम संवत् 2076 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में  दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसन्त ऋतु चल रही है। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक है। इस काल मे कोई भी शुभ कार्य शुरू न करें। पंचमी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 09 बजकर 10 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ होगा। अश्विनी नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 03 मिनट तक रहेगी, फिर भरणी नक्षत्र का आरंभ होगा। वही शुक्ल योग पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक है। उसके बाद ब्रह्म योग का आरंभ हो रहा है। वही विशेष शुभ मुहूर्त में अमृतकाल शाम 07 बजकर 59 मिनट से रात 09 बजकर 46 मिनट तक है। साथ ही अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 28 मिनट से दोपहर 01 बजकर 15 मिनट तक है।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 28 फरवरी 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

आज आप मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। किसी बात को लेकर खुद में ही उलझें रहेंगे। घर-परिवार में किसी बात को लेकर क्लेश की स्थिति बनी रह सकती है  जो आपकी मानसिक अशांति को बढ़ाने का कारक बनेगी। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। वैवाहिक जीवन मे कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है।

शुक्र ग्रह के उपाय

वृषभ राशि

कारोबार में आज का दिन बेहतर है, लाभ ही लाभ के योग हैं। आर्थिक उन्नति करेंगे। व्यापर का विस्तार होगा। प्रेम के मामलों में दिन खुशनुमा है। आज लाभ के साथ-साथ आपके खर्च बढ़ेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

आज आपका भाग्य थोड़ा कमजोर है, हालांकि कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी कार्य हेतु कहीं यात्रा पर जाने की संभावना है। यह यात्रा उन्नति प्रदान करेगी। आज सेहत का ख्याल रखें, शारीरिक थकान एवं अन्य समस्या उत्पन्न होंगी। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का आज भाग्य थोड़ा कमजोर है। आज आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। खर्च में वृद्धि होगी जिसपर नियंत्रण रखने की चेष्टा करेंगे, फिर भी अधिक खर्च से मन चिंतित रहेगा।  वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह राशि

आज आपकी बौद्धिकता कमल कर जाएगी। आपके कार्यकुशलता एवं बुद्धिमानी की वजह से सारे काम आसानी से बन जायेंगे। लोग आपकी बुद्धिमता की सराहना करेंगे। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। किसी पूजा पाठ आदि जैसे कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिस वजह से सारे काम बनते चले जायेंगे, किन्तु आपको अपने कार्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भटकाव के आसार हैं जो आपके लिए अवनति के मार्ग खोलेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  

तुला राशि

धार्मिक कार्य की ओर आकर्षित होंगे, साथ ही इन कार्यो में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। संभवतः किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। मानसिक तनाव से युक्त रहेंगे एवं मानसिक शांति की तलाश रहेगी। घरेलु माहौल थोड़ा चरमरा सकता है, घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

दिन मध्यम है। आज आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। वहीं स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से पीड़ित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य है। किसी बात को लेकर मानसिक उथल पुथल होती रहेगी। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

पन्ना रत्न और इसके लाभ

धनु राशि

आर्थिक मामलों में दिन कुछ ठीक नही है, आज हानि होने की संभावना है। कारोबार में उतार चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत मध्यम है। प्रेमीजन से किसी बात पर अनबन हो सकती है।

मकर राशि

सेहत का ध्यान रखें, मौसमी प्रभाव आप पर हावी रहेगा। साथ ही अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके खर्च में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे प्रसन्नता होगी।

वास्तु के अनुसार कैसा हो आपका ऑफिस

कुम्भ राशि

सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज अधिक श्रम करना पड़ सकता है। संतान की ओर से कोई ऐसी खबर आ सकती है जिससे मन दुखी हो जाएगा। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर है।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में दिन ठीक ठाक रहेगा। घर परिवार में थोड़ा मनमुटाव बना रहेगा, आज आपके निजी रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। यह निर्णय लेना आपके एवं आपके अपने के लिए बेहतर है।