दैनिक राशिफल: 27 अक्टूबर 2019

Dainik Rashifal 27 October 2019

मेष राशि

परिवार में माहौल सुखमय रहेगा। नौकरी पेशे से जुड़े जातकों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। पैसों के लेन देन में धन सतर्क रहें। किसी को उधार ना दें। नए काम के आरम्भ का अच्छा समय है। कारोबारी तौर पर दिन सामान्य रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि

नए बिज़नेस की शुरुआत लाभकारी रहेगी। बच्चों की ओर से अच्छा समाचार आ सकता है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिता पाएंगे। आध्यात्मिक कामों में व्यस्त रहे सकते हैं। शादी के लायक जातकों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। गृहस्थ जीवन में कोई अनबन हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि

लंबित काम सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके लिए मार्गदर्शक साबित हो सकती है। प्रेमीजन से सम्बन्ध बेहतर होंगे। करियर से सम्बंधित अच्छा सन्देश प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य शानदार रहेगा।

ये भी पढ़ें:

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र से जुड़े नवीन मौके मिल सकते हैं। किसी दुसरे के फसादों में पड़ने से बचें। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक कामों में व्यस्तता रहेगी। सेहत में कोई दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ वातावरण खुशियों से भरा रहेगा।

सिंह राशि

सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी आएगी। परिवार में आयोजित धार्मिक कार्य में भाग लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य को सेहत सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

कन्या राशि

ऑफिस में आपके अच्छे कामों की वजह से आपका रुतबा बढ़ेगा। करियर सम्बंधित समस्याएं जल्दी ही समाप्त होंगी। आर्थिक हालात अच्छे होंगे। कारोबार में फायदा मिल सकता है। पारिवारिक धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मिठास रहेगी।

तुला राशि

किसी विशेष काम के कारण व्यस्त रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। फिजूल के खर्च आर्थिक स्तिथि बिगाड़ हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी तीर्थस्थान पर जा सकते हैं। करियर से जुड़े सभी पर्यटन फलदायी साबित होंगे। ऑफिस में दिन शुभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

फिजूल के व्यय पर काबू रखें। कोई परिचित घर पर आ सकता है। व्यापारिक नए सौदे बनेंगे जो आर्थिक लाभ लेंगे। परिवार में कोई अनबन उत्पन्न हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए समय उपयुक्त है। अपने प्यार के इकरार के लिए आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि

आमदनी के नवीन मौके मिल सकते हैं। गृहस्थ जीवन में माहौल उल्लास भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। कारोबार में कमाई बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक संपर्क सूत्र बढ़ेंगे। भागदौड़ की वजह से शारीरिक थकान रह सकती है।

मकर राशि

किसी रिश्तेदार से शुभ सन्देश प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक गतिविधियों में ध्यान लगा रहेगा। नयी परियोजना को शुरू करने के लिए समय उपयुक्त है। ऑफिस में उन्नति प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर से सम्बन्ध अच्छे होंगे।

कुंभ राशि

कोई मेहमान अच्छी खबर दे सकता है। अचानक कहीं से पैसों की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक राय सभी प्रमुख कामों के लिए लाभकारी रहेगी। गृहस्थ जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। आध्यात्मिक कामों में ध्यान आकर्षित हो सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि

किसी मित्र के साथ कहीं मनोरंजन पर जा सकते हैं। करियर में बदलाव करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेंगे। गृहस्थ माहौल बिगड़ सकता है, गुस्से पर नियंत्रण रखते हुए हल निकालें। कारोबार में अपेक्षा से कम लाभ रहेगा। पेट से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है।