विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

27 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 27 January 2020

आज दिनांक 27 जनवरी 2020 को माघ गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन सोमवार है। आज सूर्य मकर राशि में विराजमान है तो वहीं चंद्रमा कुंभ राशि में, जिस कारण इन दोनों ग्रहों के संयोग से मिथुन राशि पर किस्मत मेहरबान रहेगी। आज के दिन नक्षत्र शतभिषा, करण तैतिल है साथ ही आज पूरे दिन पंचक भी रहेगा। धनिष्ठा के आरम्भ होने से लेकर रेवती नक्षत्र के अंत समय को पंचक कहा जाता है। आज राहुकाल प्रातः 08:33  से सुबह 09:53 बजे तक रहेगा।

इतने योगों एवं ग्रह गोचरों की स्थिति के बाद आज 27 जनवरी 2020 का दिन कैसा फल देगा सभी 12 राशि वालों को, यह हम जान सकेंगे आज के राशिफल के माध्यम द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। इस भविष्यफल द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

दिन बेहतर है।  कारोबार में लाभ के योग हैं। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनों का सहयोग किसी बड़े लाभ की प्राप्ति करवा सकता है। आज यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। अपनों को सहयोग बना रहेगा। कारोबार की स्थिति बेहतर है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्च अधिकारी के समक्ष आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

मूंगा रत्न के लाभ और धारण की विधि

मिथुन राशि

दिन बेहतर है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के योग हैं। आर्थिक उन्नति होगी। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त होगा। लगन से कार्य करें।

कर्क राशि

आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। सांसारिक सुख सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे जो आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। अतः सोच समझ कर कार्य करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह लेकर ही किसी भी बड़े कार्य में फैसला लें।

सिंह राशि

आर्थिक लाभ के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी अचल संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जो आपके कार्यक्षेत्र के  लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। आज आप बिना मतलब की फिजूलखर्ची पर अधिक ध्यान देंगे। आज आपका अपना कोई आपसे किसी बात को लेकर रुष्ट हो सकता है।

तुला राशि

दिन उतार चढ़ाव से युक्त रहेगा किंतु मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपको किसी से भेंट इत्यादि प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अत्यंत ही बेहतर है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के आज यात्रा पर जाने की योग हैं, यह यात्रा आपके लिए अमंगलकारी सिद्ध हो सकती है, किसी अनहोनी के होने के आसार है। अतः पूर्ण प्रयास करे कि आज लंबी यात्रा पर न जाएँ। अन्य मामलों में दिन बेहतर है।

धनु राशि

आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात होगी। आज आपके खर्च में वृद्धि होगी।

वास्तु के अनुसार कैसा हो आपका ऑफिस

मकर राशि

आज भाग्य आप के पक्ष में हैं। योजना अनुसार सभी कार्य संपन्न होंगे। लोग आपकी ओर आकर्षित रहेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कुम्भ राशि

स्थिति अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर है। सेहत में सुधार आएगा। आर्थिक मामले में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी समारोह आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। रिश्तेदार आदि से मुलाकात होगी।

मीन राशि

प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अत्यंत ही बेहतर है। आज आप अपने मन की बातें अपने साथी से कह सकते हैं। दांपत्य जीवन की स्थिति बेहतरीन है। कारोबार में सब कुछ सामान्य रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।