विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

27 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 27 April 2020

आज दिनांक 27 अप्रैल 2020 वैशाख मास के शुक्ला पक्ष की चतुर्थी तिथि एवं दिन सोमवार का है। विक्रम संवत् 2077 है।  सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु गतिमान है। आज राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक बना हुआ है, अतः कोशिश करें कि इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

आज चतुर्थी तिथि दोपहर 02 बजकर 30 मिनट तक रहेगी जिसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रि 12 बजकर 29 मिनट तक है। आज चंद्रमा सुबह 11 बजकर 46 मिनट तक वृष राशि जिसके पश्चात मिथुन राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक बना है। साथ ही आज अमृत काल दोपहर 03 बजकर 07 मिनट से कल सुबह 04 बजकर 50 मिनट तक बना है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 27 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें, आपका गुस्सा आपकी छवि बिगाड़ सकता है। चतुराई से काम करें, सभी कार्य अवश्य बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें: ग्रहों की दशा ठीक करने के उपाय

वृषभ राशि

किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। मन सुस्त बना रहेगा जिसका प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें और खुश रहने की कोशिश करें। पारिवारिक माहौल खुशियां प्रदान कर सकता है। घर-परिवार के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। वहीं दांपत्य जीवन में स्थिति अनुकूल नहीं है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा है। गृहस्थ माहौल बेहतर रहेगा। आज के दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आएंगी, स्वास्थ्य के मामले में आपके दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। अपने खान-पान आदि पर ध्यान दें। दिनचर्या में परिवर्तन करें। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि

संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जो आपकी मानसिक प्रसन्नता का कारण बनेगा, साथ ही उनसे जुड़े किसी विषय पर निर्णय लिया जा सकता है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। लगन एवं मेहनत से कार्य करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा बात बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में रुचि नहीं रहेगी। मन ही मन आप  स्वयं को असहाय महसूस करेंगे। माता का स्नेह प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत ही लाभदायक है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। पारिवारिक माहौल बढ़िया रहेगा। यह दिन विद्यार्थियों के लिए सफलता प्राप्ति का है। आप किसी नए कार्य हेतु योजना बना सकते हैं जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

तुला राशि

दिन कुछ ठीक नहीं है। थकावट के साथ-साथ कमजोरी की भी अनुभूति होगी। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है, दूसरों का ख्याल रखने के चक्कर में अपनी सेहत न बिगाड़ लें। खानपान पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, पूजा-पाठ आदि कार्यक्रम कर सकते हैं।

वास्तु टिप्स जो बदलेंगे आपकी किस्मत

वृश्चिक राशि

अपने आलस्य का परित्याग करें। जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक हो जाएं। हालांकि आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी किंतु केवल वाणी भर से आपके कार्य नहीं बन सकते। अतः अपनी वाणी की सौम्यता बरकरार रखें और साथ ही मेहनत भी करते रहें, तभी स्थिति सामान्य होगी।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र हेतु दिन लाभकारी हैं। आप अधिकाधिक मेहनत करेंगे जिससे आपकी पदोन्नति के आसार बन सकते हैं। आप कार्यभार में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे जिससे पारिवारिक जीवन हेतु आप अपना समय नहीं निकाल पाएंगे। वहीं विवाहितों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके किसी बड़े कार्य को संपन्न करने में अपना पूरा योगदान देगा।

मकर राशि

किसी बात को लेकर मन खिन्न रहेगा। घर की स्थिति वाद-विवाद एवं कलह क्लेश से युक्त रह सकती है। मानसिक शांति बरतने की आवश्यकता है, क्रोध को अपने भीतर पनपने न दें। मन को शांत रखने की चेष्टा करें। माता का सहयोग बना रहेगा जो स्थिति सुधारने में कारगर सिद्ध होगा।

कुंभ राशि

मौसमी प्रभाव प्रभावित करेगा। वायरल आदि का प्रकोप चारों ओर फैला हुआ है, बचने की चेष्टा करें। छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर व्याकुल ना हो। आसपास स्वच्छता बरतने की चेष्टा करें। वायरल आदि का संक्रमण है, एहतियात बरतना आवश्यक है।

मीन राशि

जमीन से जुड़ा कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है जिसमें आपके अपने रिश्तेदारों के बीच ही स्थिति भयावह हो सकती है। एहतियात बरतें, आज आपको समझदारी से कार्य करने की आवश्यकता है। उलझनों में ना पड़े। बौद्धिकता का प्रयोग करें। अपने विरोधियों से सतर्क रहें।