विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

26 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 26 March 2020

आज दिनांक 26 मार्च 2020 चैत्र शुक्ल की द्वितीय तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में है साथ ही बसन्त ऋतु है। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक है। वहीं द्वितीया तिथि सायं 07 बजकर 54 मिनट तक उपरांत तृतीय तिथि का आरंभ होगा।

आज रेवती नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा जिसके उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ हो रहा है। ऐंद्र योग सायं 04 बजकर 28 मिनट तक रहेगा जिसके उपरांत वैधृति योग का आरंभ हो रहा है। बालव करण प्रातः 06 बजकर 41 मिनट तक रहेगा, फिर तैतिल करण का आरंभ हो जायेगा। आज चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 16 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर  मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है साथ ही आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 23 मार्च 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन खुशनुमा रहेगा। अपनों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ यादगार लम्हे व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। माता-पिता के सहयोग से कोई बिगड़ा हुआ कार्य भी बन जाएगा। दिन सुखद है, अपनों का स्नेह एवं प्रेम बना रहेगा।

मिथुन राशि

दिन बेहतर व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। अपनों के सहयोग से आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। बड़े भाई का स्नेह प्राप्त होगा।

संतान प्राप्ति के उपाय

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कारोबार को लेकर मन चिंतित रहेगा। किसी अशुभ समाचार के प्राप्त होने की संभावना है। अपने मन को सशक्त बनाए एवं समस्याओं का डटकर सामना करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की आज पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है, हालांकि फिर माता का स्नेह भाव आपके मानसिक शांति का कारण भी होगा। आज आपको बड़े भाई-बहनों के साथ यादगार समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि

दिन बेहतर है। कार्यक्षेत्र में मन लगा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। गृहस्थ जीवन में आपसी स्नेह भाव बना रहेगा। हालांकि खर्च में वृद्धि होगी।

पुखराज रत्न और इसके फायदे

तुला राशि

अनावश्यक व्यय में वृद्धि होगी। आमदनी के स्रोत समाप्त होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बना सकते हैं जिसमें आपको पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की मदद से बिगड़े कार्य बन जाएंगे।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से किसी बात को लेकर आप क्रोधित हो सकते हैं। थोड़ी अनबन होने की भी संभावना है। अपनी वाणी पर संयम रखें, बिना मतलब किसी से न उलझें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि

आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं किंतु आपका घर से बाहर निकलना आपके लिए ठीक नहीं है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मौसमी प्रभाव, वायरल आदि से खुद को बचाए रखने की कोशिश करें।

कुम्भ राशि

पारिवारिक माहौल सुख देगा। मन हर्षित रहेगा। अपनों के साथ वक्त व्यतीत करने को मिलेगा। विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को खाने का अवसर प्राप्त होगा। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। किसी अशुभ समाचार के योग हैं। सेहत के दृष्टिकोण से भी आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। अपने तथा अपनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखिए।