विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

24 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 24 March 2020

आज दिनांक 24 मार्च 2020 चैत्र कृष्णा की अमावस्या तिथि और दिन मंगलवार है। विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में दक्षिण गोलार्द्ध में  है। बसंत ऋतु है। आज राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। वहीं अमावस्या तिथि अपराह्न 02 बजकर 58 मिनट तक रहेगा फिर प्रतिपदा तिथि का आरंभ हो जाएगा। जबकि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 19 मिनट तक है। इसके उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ होने जा रहा है।

शुक्ल योग अपराह्न 02 बजकर 42 मिनट तक रहेगा जिसके बाद ब्रह्म योग का आरंभ, पुनः नाग करण अपराह्न 02 बजकर 58 मिनट तक विद्यमान रहेगा। इसके बाद बव करण का आरंभ हो रहा है। आज चंद्रमा दिन-रात मीन राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक है। वहीं आज विजय मुहूर्त 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 23 मार्च 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद है। आज आपको सभी कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन आनंददायक व्यतीत होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज यात्रा पर जाने के योग हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन के आपसी तनाव दूर होंगे। एक साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। आर्थिक उन्नति होगी।

मिथुन राशि

भाग्य आपके साथ है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, कामयाबी हासिल होगी। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में दिन बेहतर है। आज आपके पुराने अटके के कार्य बनेंगे।

नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में उन्नति पाने के उपाय

कर्क राशि

आज सोच समझकर विवेक के साथ कार्य करें। आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानियों से ग्रसित रह सकते हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आत्मविश्वास बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

कारोबार में उन्नति होगी। धन लाभ के योग हैं। आज अचानक कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर में खुशहाली बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन के पुराने सभी क्लेश समाप्त होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज आपके सामाजिक प्रतिष्ठान एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं काम काज के प्रति थोड़ा आलस आएगा जिससे कार्य विलंब से संपन्न होंगे। फिर भी कार्यक्षेत्र में आपकी धाक बनी रहेगी।

तुला राशि

कार्यभार में वृद्धि होगी। परिवार की ओर से नई जिम्मेदारियां दी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी नए-नए कार्य करने को मिलेंगे। जिम्मेदारियों के बीच में आप स्वयं को बेचैन होने ना दें, मन को शांत रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य को संपन्न करें।

वृश्चिक राशि

आज भाग्य आपके पक्ष में है। आज का दिन आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। कारोबार में लाभ ही लाभ होंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

जानिए क्या होते हैं रत्न और क्या है इनका महत्त्व

धनु राशि

धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने घर में किसी समारोह का आयोजन भी तो सकते हैं जिससे दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है किंतु परिवार की खुशहाली स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि

पुराने सभी क्लेश दूर होंगे। अटके हुए सभी कार्य बनेंगे। मेहनत से कार्य करने की आवश्यकता है। दिन बेहतरीन व्यतीत होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। दिन कार्यक्षेत्र के लिए शुभ फलदाई है। वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा।

कुम्भ राशि

आर्थिक उन्नति होगी। व्यापार के क्षेत्र में लाभ ही लाभ होंगे किंतु लाभ के साथ-साथ व्यय के भी योग हैं। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की चीजों में धन ना खर्च करें। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। सोच समझ कर फैसला ले।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अनुकूल है। आप अपने मन की बात एक-दूसरे से कह सकते है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रगति करने का है।