विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

24 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal  24 December 2019

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की  त्रयोदर्शी तिथि है और मंगलवार का दिन है। आज का दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। इसे निकालने हेतु पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है जिसके बाद इस राशिफल में सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल बताया गया है, ताकि आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकें।

राशिफल के माध्यम से हम आपको आपकी नौकरी एवं कारोबार, आर्थिक लेन-देन, परिवार, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के भविष्यफल के बारे में संकेत देंगे। तो आइये जानते हैं आज यानि 24 दिसंबर 2019 का दिन सभी 12 सितारों पर क्या प्रभाव डालेगा।

मेष राशि

आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहे, मौसमी बीमारियां कष्ट दे सकती हैं। धार्मिक कार्यो के प्रति रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है।

वृषभ राशि

नौकरीपेशा लोगो के लिए आज का दिन लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में पद में उनत्ति हो सकती है। आर्थिक, प्रापंचिक सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक अपना काम वक्त पर करने की कोशिश करें। आज किसी सिद्ध पुरुष का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। आर्थिक निवेशों से बचे। सेहत के लिए दिन मिलेजुले परिणामों वाला रहेगा।

कर्क राशि

आज आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यो से प्रसिद्धि बढ़ेगी। वाद विवाद से बचें। खान-पान का ख्याल रखें। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि

पारिवारिक समस्या से मानसिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी से अनायास न उलझें। वाद विवादों से बचें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में किसी से अनबन हो सकती है फिर भी स्तिथि आपके पक्ष में ही रहेगी। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रो का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध बेहतर होंगे।

तुला राशि

व्यापार में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। किसी धार्मिक कार्यो में हिस्सा लेंगे। बुजुर्गो के सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

आज आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा। किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा न करें। कारोबार में लाभ होगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। आपको आपके अग्रजों का पूरा समर्थन एवं सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यो के प्रति रूचि का परिष्कार होगा।

मकर राशि

आज आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी आ सकती है। आर्थिक क्षेत्र में दिन क्षति पहुंचाने वाला है। आपके व्यय में वृद्धि होगी। आय के आसार कम ही हैं।

कुंभ राशि

आज आप किसी रचनात्मक कार्य की वजह से ख्याति प्राप्त करेंगे। नौकरी में पद बढ़ सकता है। पारिवारिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के योग है। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातक किसी अचल संपत्ति का क्रय कर सकते हैं। कारोबार में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। धैर्य न खोएं, मुसीबतों का डट कर सामना करने का प्रयास करें।